शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम, आपका शुभ स्वागतम...स्वागत गीत

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम-
आपकी शुभ घड़ी ऐसी वेलकम-वेलकम-वेलकम-
जीवन की खुशियाँ प्यार की लड़ियाँ बनी रहे सदा-
मधु तरानी फूलो की गुंजन गुथी रहे सदा-
कामना है सदा कामना सदा है सदा-
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम...गोंडवाना गीत

ग्राम-सालीवाडा, पोस्ट-बिनोरी, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम-
देखो-देखो दुनिया में-
सर्वे शक्ति बड़े देवता की हो रही है जयकारा-
गोंडवाना में लहर रहा है झंडा सतरंगी प्यारा-
करना माता पिता की चरण वंदना-
बड़ादेव की करना पूजा अर्चना-
दिल रखो मेरे भाई सेवा भावना-
करो देवा से ध्यान बड़ादेव से ध्यान-
देखो-देखो दुनिया में-
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

हाथियों के हमले से हुए नुक्सान पर शासन बहुत कम मुआवजा देती है कृपया बढ़वाने के लिए दबाव डालें...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं हमारा गांव जंगल के करीब है जिसमे हाथियों का आना-जाना लगा रहता है ये हाथी यहां के निवासियों के घर और किसानो के फसलों को अक्सर नष्ट कर देते है, कई बार ये निवासियों पर भी हमला कर देते हैं और उनकी जान ले लेते हैं इसके लिए सरकार द्वारा जो मुवावजा इन्हें दिया जाता है इससे खेती का लागत भी नही निकलता और कोई सुरक्षा भी नही दिया गया है इसलिए सांथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं की दिए गए नम्बरों पर अधिकारी से बात कर दबाव बनाये जिससे मुआवजा की राशि में बढ़ोतरी हो सके | SDM@9424238613. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आगू-आगू राम चलत है पीछे मा लछमन भैया...भजन

ग्राम-रौचंद जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू भगवान शिव और माता पार्वती के बीच हुवे संवाद को भजन के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं :
आगू-आगू राम चलत है पीछे मा लछमन भैया-
कोन वन में खोजत होही सीता मैया-
रिमझिम-रिमझिम महुला बरसे पवन चलत पुरवैया-
सीता माई के खोजन बर निकल गए हनुमान-
हरियर-हरियर बाग बगीचा हरियर है फुलवारी-
कोन वन में सीता होही देखे हो का भाई...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मैया बुदा मचलिया ले गयो रे माँ...देवी गीत

ग्राम-चकेठी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनम सोनी एक देवी गीत सुना रही हैं:
मैया बुदा मचलिया ले गयो रे माँ – पहला डूबकी लगायो रे करो गंगा स्नान-
माथ की बिंदिया हेरा गयो, ढूढो वीर हनुमान-
दूसरो डूबकी लगायो रे करो गंगा स्नान-
कान के कुंडल हेरा गयो ,ढूढो वीर हनुमान-
तीसरा डूबकी लगायो रे करो गंगा स्नान-
हाथ के कंगना हेरा गयो , ढूढो वीर हनुमान-
चाओथा डूबकी लगायो रे करो गंगा स्नान-
पैर के बिछिया हेरा गयो – पांचवा डूबकी लगायो रे करो गंगा स्नान-
गले के हरवा हेरा गयो – छठवा डूबकी लगायो रे करो गंगा स्नान...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: SONAM SONY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »