आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दुबलेपन का घरेलू उपचार -
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच.डी. गाँधी दुबलेपन के घरेलू उपचार बता रहे है जिसको ध्यान पूर्वक सुने और इसका उपयोग करें| सफ़ेद मुसली 100 ग्राम, सालम पंजा 100 ग्राम, अश्वगंधा 100 ग्राम, मुलेटी 100, सतावर 100 ग्राम, इन सबको पीसकर चूर्ण बना लेवे और 200 ग्राम मिश्री मिलाकर हेयरटाईट डिब्बे में रख लेवे और खाना खाने के बाद एक-एक चम्मच चूर्ण एक पाव दूध के साथ सुबह शाम सेवन करें| ध्यान रहे यह प्रयोग करने के पहले पेट साफ कर लेवे | तीन दिन तक हल्का जुलाब लेवे परहेज घरिष्ट भोजन तेल, मसाला, मिर्च, कटाई एवं रात को जागरण न करें और मल त्याग करना बहुत जरुरी है| लेट्रिंग बाथरूम रोककर न रखे| एच.डी.गाँधी@9111061399
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो का 2015 का तेंदूपत्ता का बोनस नहीं मिला है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...
बरसा पारा, ग्राम-कवलनार, ब्लाक-दन्तेवाडा, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ में गाँव के साथी आयती, मनबती, बुदरी, सुनीता, सुखराम ताम्बु, गंगाराम भोगामी है जो बता रहे है कि 2015 का तेंदूपत्ता तोड़ाई का बोनस नहीं मिला है | 2016 में एक मीटिंग में वनमंत्री ने बताया गया था कि 2015 का बोनस इस साल मिलेगा लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसके लिए आवेदन भी किये है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाये ताकि इनका बोनस मिल सके| सरपंच@7587847684, सचिव@9406110610, गाँव के साथी का संपर्क@7587097326. बाबूलाल@9713997981.
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: GANGARAM BHOGAMI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
संस्कार वह मोहर (गहना) है जो जीवन के सिक्के को बहुमूल्य बना देती है...सुविचार -
प्रीतमलाल संस्कारो का जीवन में महत्व को बताते हुए कह रहे हैं, संस्कार वह मोहर (गहना) है जो जीवन के सिक्के को बहुमूल्य बना देती है. यहाँ तो वही मिलता है जो हम लुटाते हैं। ज्ञान के अनुरूप आचरण होने से जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव होता है आदर्शों की प्रशंसा तो सभी कर सकते है लेकिन इन्हें अपने जीवन में उतरना कठिन होता है. ये कह रहे हैं धन से केवल सुविधा प्राप्त की जा सकती है सुख नही. बुद्धि से नही ह्रदय से जीएं क्योंकि बुद्धि में विचार होते है विवेक नही साथ ही प्रशंसा को कुवारी कन्या कहते हुए कहते हैं इसे सज्जन पसंद नही करते और ये दुर्जनों को पसंद नही करती, प्रशंसा एक मदिरा भी है जिसे कानो से पीया जाता है. दीर्घ जीवन स्मरणीय हो ना हो लेकिन स्मरणीय जीवन दीर्घ होता है | प्रीतमलाल@9522824525
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
बिजली नहीं, 200 परेशान, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करे...
सीजीनेट यात्रा के साथ बाबूलाल नेती ग्राम पंचायत-बिंजाम, ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) पहुंचे है जहां गांव के कैलाश कुमार नेताम उन्हें बता रहे हैं, हमारे गाँव के वार्ड नम्बर 9 में बिजली की समस्या है जिसमें 200 लोग पीड़ित है इस समस्या के निराकरण के लिए इन्होने लोक सुराज में शिकायत किया था लेकिन कोई जवाब नहीं आया जिससे ग्रामवासी परेशान है रात में अंधेरे में रहना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे गाँव में बिजली लग सके : सरपंच@8225903238, CEO@9669577888, विधुत विभाग@9981671655, कैलाश कुमार नेताम@7610733303.
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: DANTEWADA BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना...तुलसी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रही है:
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना-
उनकी पूजा से पाई सुदर ललेना-
मैंने सासु बुलवाई वो आई नहीं-
अपने ममी से नाता तोड़ सजना-
उनकी पूजा से पाई सुन्दर ललेना-
मैंने जेटी बुलवाई वो आई नहीं-
अपने भाभी से नाता तोड़ सजना-
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना...

