भूमिहीन बुज़ुर्ग हूँ, राशन कार्ड के लिए कई बार आवेदन किया, अधिकारी सुनते नहीं, तकलीफ में हूँ...

ग्राम-भरदा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीजीनेट यात्रा के दौरान ग्रामवासी विश्वनाथजी के सांथ चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे है ससुराल के तरफ से इन्हें रहने के लिए भूमि मिली थी, जहाँ पर ये मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है, इनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन अब वह निरस्त हो गया है और पुनः नही बनाया जा रहा है जिससे इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है इसके लिए आवेदन किया लेकिन इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का समाधान हो सके | CEO@9406188383, सरपंच@7747908574. रूपलाल मरावी@7089415537.

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

दो साल से 50 परिवार एक हैंडपंप के लिए मदद मांग रहे हैं, एक किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं...

ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के दौरान गीता टेकाम ग्रामवासी शान्ति बाई से चर्चा कर रही हैं जो उनको बता रही हैं कि हमारे गाँव के वार्ड नम्बर 8 में पानी की बड़ी समस्या है यहाँ के निवासियों को 1 किलोमीटर पानी के लिए जाना पड़ता है 50 परिवार इस समस्या से पीड़ित हैं 2 साल से हैण्ड पम्प के लिए आवेदन कर रहे लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है इसलिए साथी अभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे उनकी पानी की गंभीर समस्या का निराकरण हो सके | सरपंच@7747908574, PHE@8425690000. गीता टेकाम@7089415537.

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: GEETA TEKAAM SONG VICTIMS REGISTER

पहले लगातार बारिश होती थी पानी रुकने का नाम नहीं लेता था, अब बरसात में नाले सूखने लगे हैं...

पहले सात-सात दिन लगातार बारिश होती थी पानी रुकने का नाम नहीं लेता था और अब बरसात में ही नदी-नाले सूखने लगे हैं. ग्राम-भरदा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक बागरी सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के दौरान बुजुर्ग निवासी महेश जी से यहाँ की भोगोलिक पारिस्थितिकी के बारे में चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि राजाओं के समय से यहाँ पर निवास कर रहे हैं उम्र लगभग 80 साल के हैं ये बता रहे हैं इस साल बारिश अच्छी नही हुई है जिसके कारण फसल कमजोर है नदियों की स्थित भी अच्छी नही है फसलो में आई कमी को सिंचाई कर पूरा करने का प्रयास करते हैं आज मौसम में परिवर्तन आ गया है बारिश में सूखा और और ठंडी में भी गर्मी पड़ रही है, आगे क्या होगा पता नहीं | दीपक बागरी@8224846086.

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: DEEPAK BAGRI SONG VICTIMS REGISTER

कनके नुका जावा रो ये येलो जेलों...गोंडी गीत

ग्राम-मोहगाँव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटाला एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लयो रे रेला रे रेला रे रे रेला रे रेला-
कनके नुका जावा रो ये येलो जेलों-
जावा लहकी किम रो ये येलो जेलों-
ईमा बेके दाकि रा ये दादा जेला-
हिपिया पिट्टे जोड़ी रो ये येलो जेलों-
जौवदी पडकी दाको रो ये येलो जेलों...

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कलिहारी जड़ी से पीलिया ठीक करने का उपाय...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट,(मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम जड़ी बूटी से पीलिया ठीक करने की विधि बता रहे है.कलिहारी जड़ी प्राय: जंगल झाड़ियो में पाई जाती है इसके फूल लाल-पीले रंग के होते है अधिकतर महिलाएं ‘तीजा त्यौहार’(पोला पंचमी) में जब उपवास रखती है तब इसके फूल को फुलेर बांधती है. कलिहारी की जड़ को खोदकर ले आवे और १० ग्राम की समान मात्रा में तीन टुकड़े कर ले, एक टुकड़े को गले में माला की तरह पहन ले. दुसरे दुकड़े को नहाने वाले पानी को कुनकुना कर जड़ी के टुकड़े को पाउडर कर पानी में डालकर नहा ले, तीसरे टुकड़े को चबाकर खा ले अगर मरीज बच्चा है तो तीसरी विधि बच्चों पर न करे कारण जड़ी बहुत ही कड़वी होती है, इस उपचार को एक ही बार करे बार बार नही करे, जो जड़ी गले में माला के रूप में पहनी होती है उसका असर तब तक रहता है जब तक पीलिया के जीवाणु मर नही जाते, शरीर से हट नही जाते-जगदीश कुमार मरकाम@8717907631

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: JAGDISH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »