बता मेरे यार सुदामा रे, बड़े दिनों में आया...भजन गीत
ग्राम-झाबर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम मेहता एक गीत सुना रही हैं :
बता मेरे यार सुदामा रे-
बड़े दिनों में आया-
बालक सरद बलाय करता-
रोज खिल कर जाया करता...
Posted on: Oct 04, 2017. Tags: POONAM MEHTA SONG VICTIMS REGISTER
मोर पंडित जवाहर के सोना बेटी...देशभक्ति गीत
ग्राम-कनपठार, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अनुराधा आर्मो एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
मोर पंडित जवाहर के सोना बेटी-
मिट्टी मा मिल गए न या धुवा मा उड़ गए न-
कमला जी की कलि सी बेटी नेहरु जी की खिलौना-
बारह वर्ष के उम्र मा बेटी सब जनता ला बनाये-
सन चौरयासी मा गोली लगिसे दिन रैईसे बुधवार...
Posted on: Oct 04, 2017. Tags: ANURADHA ARMO SONG VICTIMS REGISTER
यदि माता-पिता न होते हम कहाँ से आते : वृद्ध दिवस पर समाज को सन्देश
अमित साहू ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वृद्ध दिवस पर सर्व समाज को सन्देश दे रहे हैं कि आज हमें ये जीवन देश हित के लिए अपने माता-पिता से मिला है जो आज वृद्ध हो गए है या हो रहे हैं इसलिए हमें इनकी सेवा और सम्मान करना चाहिए, आज के समय में लोग अक्सर अपने माता पिता को भूल जाते हैं, उनसे अलग हो जाते है चाहे वो अमीर हो या गरीब, बहुत से घरों में यही कहानी है. प्रशासन इनके लिए सहायता कर रही है, इसलिए आज समाज को आवश्यकता है कि वो ऐसा न करे, यदि माता-पिता न होते हम कहाँ से आते ,हमें अपने संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए, अच्छे संगति और अच्छा व्यवहार करना चाहिए |अमित साहू@8964931287.
Posted on: Oct 03, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
चल ओ चैती, चल ओ मंगली,चल ओ बाबू के दाई...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-रौचंद, भोरमदेव क्षेत्र, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
चल ओ चैती चल ओ मंगली चल ओ बाबू के दाई-
गाँव शहर में चलत है मोदी जी के स्वच्छता अभियान-
मोदी जी के नीति ला अपनाना है-
गाँव शहर ला स्वच्छ बनाना है-
2022 तक अन्नदाता के सम्मान बढ़ाना है-
सब घर होही बिजली पानी, औ होही शिक्षा इलाज-
रोटी कपडा के चिंता मोदी जी ला है, औ करही देश के विकास...
Posted on: Oct 03, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर एक धार्मिक स्थल है जहां सांसारिक जीवन की योग लीला भी दर्शित है...
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू वहां के ऐतिहासिक भोरम देव मंदिर का वर्णन कर रहे हैं, वे बता रहे हैं यह एक प्राचीन धार्मिक स्थल है जहाँ सम्पूर्ण भारत के कला और संस्कृति को दिखाया गया है मंदिर के निर्माण में हस्त कला का प्रयोग किया गया है यहां संगीत,नृत्य, वादन को दर्शाया गया है मडवा महल में सांसारिक जीवन में योग लीला करके किस तरह से मनुष्य अपने वंश को बढ़ता है ये दिखया गया है सांथ ही यहाँ पर शिव जी का प्राचीन मंदिर है जो जंगल के बीच में मैकल पर्वत श्रृंखला के किनारे बना है जहां आप को वन्य पशु के दर्शन भी हो जाएंगे, यहां दूर दूर से यात्री इस मंदिर की सुंदरता को देखने के लिए आते हैं | अमित साहू@8964931287.
