तोला बन्दौ ओ दाई तोला बन्दौ ओ...देवी गीत
ग्राम पंचायत-भेलकच, थाना-रमकोला, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
तोला बन्दौ ओ दाई तोला बन्दौ ओ-
रमकोला के ज्वाला माई तोला बन्दौ न-
रमकोला के सुन दाई तोला बन्दौ न-
तोला बन्दौ ओ दाई तोला बन्दौ ओ...
Posted on: Oct 07, 2017. Tags: AJAY BHELKACH SONG VICTIMS REGISTER
पेड़ गिरने से पोल टूट गया, हम 25 घर डेढ़ साल से अँधेरे में, बिजली नही है अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-भादौली, जयसवाल पारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ललित कुमार दुबे और तीरथलाल अनिल बता रहे हैं हमारे गाँव में 18 अगस्त 2016 को पेड़ टूट जाने से दो पोल गिर गया था जिससे बिजली कट गयी थी, आज डेढ़ साल से ये समस्या बनी है इससे लगभग 25 घरो को बिना बिजली के ही रहना पड रहा है इस समस्या के निराकरण के लिए इन्होने पोल लगाये, कई बार विद्युत विभाग, विधायक से शिकायत किया, लेकिन इस पर अब तक कोई कारवाही नही की गई जिससे परेशान होकर साथी सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर फोन कर दबाव बनाये जिससे उनकी बिजली की समस्या का समाधान हो सके: विद्युत विभाग@9425253115.ललित कुमार दुबे@9753154093
Posted on: Oct 05, 2017. Tags: LALIT KUMAR DUBEY SONG VICTIMS REGISTER
ते हर जिंदगी के स्वाद चखे हस...छत्तीसगढ़ी कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
ते हर जिंदगी के स्वाद चखे हस-
मीठा और कड़वा के स्वाद बने हस-
दिन दुखिया के आस बने हस-
अरे रसना तै ह कमाल करे हस-
तै जिंदगी के तरंग के आस बने हस-
एतक जबर जिन्दगी के खास बने हस-
तै हर देह के कर्ण धार बने हस...
Posted on: Oct 05, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : खांसी-जुकाम का घरेलू उपचार
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम वयस्क व युवाओं के लिए खांसी-जुकाम व तपेदिक का हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से एक घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे हैं जंगल में पाया जाने वाला पौधा जिसे गंध सफेदा कहते हैं इसकी पत्तियों को एक मुट्ठी लेकर दो गिलास पानी में मटके में डाल कर कपडे से बांधकर उबालें जब एक गिलास बचे तब इसे उतारकर छान ले और एक से दो चम्मच चीनी मिलकर दिन में तीन बार सुबह, दोपहर,शाम लगभग चार से पांच दिन तक पीए इससे खासी-जुकाम व तपेदिक में आराम मिलता है इस औषधि का उपयोग अवश्य करें अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में फोन करें | सग्गन मरकाम@9479003194.
Posted on: Oct 04, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
धरती कर नाम गोंडवाना परे भाई...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कविता सुना रहे हैं:
धरती कर नाम गोंडवाना परे भाई-
मिल जुल के भईया जिंदगी ला बिताई-
धरती के हीरा मोती हमरे बाचाई-
नाती पुती ओला हमरे देखाई-
कागज़ के रुपिय ए मन हमके दिखाई-
हमार सम्पति ला लुटे बर ए मन लगाई-
एक दिना डेरा झोला हमके धराही-
येही दिन डंडा बन्दूक ओमन दिखाई-
मिल जुल के भईया जिंदगी ला बिताई-
धरती कर नाम गोंडवाना परे भाई...
