Impact: लॉकडाउन में उन्हें खाने की दिक्कत हो रही थी, अब खाना मिल गया है...

उरला (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, मजदूर रविंद्र जो हनुमान लोहा कंपनी में 1 साल से काम कर रहे हैं, लॉकडाउन में उन्हें दिक्कत हो रही थी, लॉकडाउन हुये 1 माह हो चुका था और उन्हें केवल 1500 रुपये मिला था, जिससे घर चलाना मुस्किल हो रहा था, वहीँ मजदूर मान सिंह को केवल 500 रुपये मिला था, जिससे समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नम्बर / रविन्द्र@8962618980.

Posted on: May 03, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG RAIPUR SONG URLA VICTIMS REGISTER

Impact : एक साल से बंद वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगा...

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार प्रभावती सिंह सांडिल्य बता रही हैं, दसमेत आयाम पति रामनाथ जिनकी उम्र 65 वर्ष है, उन्हें 1 साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थीऔर वे बहुत परेशान थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 27 अप्रैल 2020 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर: दसमेत आयाम@6268075228. रिपोर्टर: प्रभावती@9575552346. (165755)

Posted on: May 02, 2020. Tags: CG IMPACT STORY OLD AGE PENSION PRABHAWATI SANDILYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सुनला अरज हमार, बिनती सुनीला हमार...कोरोना पर गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
सुनला अरज हमार, बिनती सुनीला हमार-
घरवा में सब कोई रहिया-
स्वक्षता के हम सब अपनईहा-
साफ सफाई के हम सब अपनईहा-
कोरोना आइस भाई, संकट में दुनिया सारी-
पास हमारा न कोई बुलईहा-
स्वक्षता के हम सब अपनईहा...

Posted on: May 02, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फसे थे, रहने खाने की व्यवस्था नही थी, अब हो गयी है...

कांसबेला, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से प्रकाश यादव और शंकर यादव बता रहे हैं कि वे झारखण्ड राज्य के गिरीह्डी जिले के निवासी हैं वे अपने घर जा रहे थे लेकिन उस वक्त देश में लॉक लग गया जिसके कारण उन्हें वहां पर रुकना पड़ा| उनका कहना है रहने की जगह है लेकिन जो खाना मिल रहा है वह ठीक नहीं था नमक नीबू, बेसन डालकर दे देते थे, उसमे कीड़े रहते थे अच्छा खाना नहीं रहता था नास्ता नहीं देते थे, 10 दिन में एक बार दाल मिला, जिससे वे परेशान हो गये थे| अब इस समस्या का समाधान हो गया है सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| प्रकाश यादव@6303230752, शंकर यादव@9959493672.

Posted on: May 02, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY JASHPUR PRAKASH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण राशन नहीं मिल रहा, एक महीने से काम बंद है खाने पीने की बहुत समस्या...

उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा के साथ राजू भारती जी बता रहे है कि निर्धन आवास में लगभग 100 परिवार रहते है | लॉकडाउन के कारण उन लोगों को राशन नहीं मिल रहा है | चौड़ी का काम एक महीने से बंद है उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | छोटे-छोटे बच्चे है उनको खिलाने के लिए भी उनके पास राशन नहीं है | इसलिए सीजीनेट के साथियो से मदद की अपील कर रहे है कि इन नंबरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें | श्रीकांत नगर निगम आयुक्त, बीरगांव@9479059150. संपर्क नम्बर@8718918946.(165999)

Posted on: May 01, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »