Impact: Our transformer got changed week after CGnet report, thanks...

कुदरा टोला वार्ड क्रमांक 4, ग्राम-टिंगराह टोला, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से लाला प्रसाद यादव बता रहे है कि उनके गाँव का ट्रांसफार्मर दिसंबर माह में जल गया था और 20 दिन हो गया था उसकी शिकायत उन्होंने बिजली ऑफिस में भी किये थे उसके बाद भी ट्रांसफार्मर नही लग रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड किये 25 दिसम्बर को उसके बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाया तो उसके एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर लग गया और बिजली वापस आ गयी | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: LALA PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

धन रे किस्मत मोर पापी चोला...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-धनकुटा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पन्नालाल केवट और उनके साथी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
धन रे किस्मत मोर पापी चोला-
कूद के मै गंगा नहाए लेतेव रे-
ये कमाई-खवाई म जिन्दगी बिताएओं-
राम भजन एको दिन नहीं गाएओ मोर भाई-
कैसे कूद के मै तीरथ नहाये लेतेव न-
धन रे किस्मत मोर, पापी चोला...

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: PANNALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

जाड हर क्रिकेट कसन चौका छक्का मारत हे...ठण्ड पर कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी ठण्ड के मौसम पर छत्तीसगढ़ी भाषा में एक कविता सुना रहे है:
जाड हर क्रिकेट कसन चौका छक्का मारत है-
बुढा बाबा और तर्रा के आँख म घोसिला बारत हे-
बूढी दाईला टोटा फाड़ के जोर-जोर हाकत हे-
डोकरी हो डोकरी तुम लकरी जिटका थोड़े चुन तो-
हड्बड जाड कृत आवे आगी पानी गलो टरत आवे-
हंगरी-हंगरी टरावत आवे जाड घेरा घबरावत आवे...

Posted on: Jan 12, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना में बहुत घोटाला हो रहा है, कृपया इसकी जाँच करवायें...

ग्राम-रिमारी, ब्लाक-रामपुर, जिला-सीधी (म.प्र.) से लालजी वैश्य आरोप लगा रहे है कि उनके गाँव में PM आवास योजना में बहुत घोटाला हो रहा है उसकी जांच की जाये और उनका भी PM आवास के हितग्राही सूची में नाम है लेकिन अभी तक नही आया है और सरपंच सचिव से पूछते है तो आ रहा है आ रहा है बोलते है लेकिन 6 महीने हो गया है अभी तक नही आया है और उनके गाँव में बाकी लोगो का आ गया है लेकिन रेत गिट्टी अभी तक नही आया है उसके कारण काम रुका पड़ा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर इसकी जाँच करवाए: सचिव@9755074583, सरपंच@7898415683, ब्लाक C.E.O@9425626845.लालजी@7869106886

Posted on: Jan 11, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER

कफन बांधकर सरहद पर पहरे देता देश का वीर सिपाही...देशभक्ति कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे है:
कफन बांधकर सरहद पर-
पहरे देता देश के वीर सिपाही-
उनका हम मान कैसे बढ़ाये-
ये हमे दिल दिमाग से सोचना है भाई-
उनके नाम पर एक दीप जलाकर-
एक फल दिलो दिमाग से गंभीर होकर-
उनको हम अपने दिल से श्रद्धा नमन करें-
खुदा से उनका सलामती का दुहा मांगकर-
जय हिन्द के वीर सिपाही तुम्हे सलाम...

Posted on: Jan 10, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »