झूमे खेत में किसानिन किसान गोरिया...बज्जिका भाषा में गीत -
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विलुप्त होती सांस्कृतिक परम्पराएं और हमारी चुनौती, विषय पर 1 जनवरी 2108 को 11 बजे कन्हौली खादी भंडार मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम के आयोजन का संदेश देते हुवे बज्जिका भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
झूमे खेत में किसानिन किसान गोरिया – इता धरती अनारा ये जे गरजे अपारा – परे झिमिर झिमिर मेढके फुहार गोरिया – खेत खेत भादो में कांदो घोराइल...
Posted on: Dec 22, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
रची-रची गीत सुनावे भोजपुरिया...भोजपुरी बारह मासा गीत -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक बारह मासा गीत सुना रहे है:
खेत खलिहानवा में गावे ले भिखारी ठाकुर-
रची-रची गीत सुनावे भोजपुरिया-
चढ़ते अषाढ में वीरा आ सूनावे ले-
चुलुवा हिलोर मारे सावन के कजरिया-
रची-रची गीत सुनावे भोजपुरिया...
Posted on: Dec 20, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
गंजा ला पी के भांग ला खा, जा भोला जा कैलासी मा जा...गीत -
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-सामनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से विवेक कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
गंजा ला पी के भांग ला खा – जा भोला जा कैलासी मा जा – दाई ओ दाई ओ महू जाहूं मामा गांव – तै झन जा मईके तै झन जा – लडू के पतरी में तै झन रिसा – सुन धन भागी सुन बिष्णु अच्छा करे ला मोला फसाय...
Posted on: Dec 20, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIVEK KUMAR AHIRWAR
गोंडी की पढ़ाई शुरू हुई हैं पर इस विषय की कोई परीक्षा नहीं होती इसलिए कोई ध्यान नहीं देता...
ग्राम-कोटपारा, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अशोक नेताम जो गोंडी शिक्षक है उसके पाठ्यक्रम के बारे में बता रहे है कि उनके जिले के तीन ब्लाक दुर्गकोंदल, कोयलीबेडा, अंतागढ़ में गोंडी पाठ हिंदी विषय में समाहित किया गया है और बच्चो को उसके आधार पे शिक्षा दिया जा रहा है मगर इसमें थोडा निराश लग रहा है कि अर्द्ववार्षिक परीक्षा है और परीक्षा में गोंडी के कोई प्रश्न नहीं है या परीक्षा में नहीं दे रहे है चूंकि परिक्षा में यह शामिल नहीं है इसलिए बच्चे भी इस विषय पर ध्यान नहीं देते है और गोंडी को पाठयक्रम में शामिल किया गया है इसे भी कुछ लोग हटाने की प्रयास कर रहे है अगर इसे पाठ्यक्रम में शामिल किये है तो उनको परीक्षा में शामिल करना चाहिए ऐसा उनका कहना है. बस्तीराम@9575256339.
Posted on: Dec 20, 2017. Tags: ASHOK KUMAR NETAM SONG VICTIMS REGISTER
सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है...मध्यप्रदेश गीत -
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से विवेक कुमार एक उनके राज्य पर एक गीत सुना रहे हैं :
सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है – माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है – विंध्याचल सा भाल नर्मदा का जल जिसके पास है – यहां ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है – उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न, सम्पदा जहां अशेष है – स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित मेरा मध्यप्रदेश है – चंबल की कल-कल से गुंजित कथा तान, बलिदान की – खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की...

