पैसा पास होता तो चार चने लाता...कविता -

ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से महेंद्र भास्कर एक कविता सुना रहे है:
पैसा पास होता तो चार चने लाता-
चार में से एक दो तोते को खिलाता-
तोते को खिलाता तो टाये-टाये करता-
टाये-टाये करता तो बड़ा मंजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाता-
चार में से एक दो घोड़े को खिलाता-
घोड़े को खिलाता तो पीठ में बैठाता-
पीठ में बैठाता तो बड़ा मजा आता...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: MAHENDRA BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

ऊपर है सेज सैया नीचे खड़े कन्हैया तेरे यशोदा मैया...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मन्दाकिनी मिश्रा कान्हा और यशोदा के बारे में एक गीत सुना रही है:
ऊपर है सेज सैया नीचे खड़े कन्हैया तेरे यशोदा मैया-
मेरो लाल कहाँ है गोपाल कहाँ है-
बागो में जाके देखी मालिन से जाके पूछी-
मेरो लाल कहाँ है गोपाल कहाँ है-
तालो में जाके ढूँढी धोबिन से जाके पूछी-
मेरो लाल कहाँ है गोपाल कहाँ है-
ऊपर है सेज सैया नीचे खड़े कन्हैया तेरे यशोदा मैया...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

भाईदूज: भाई बहन के प्यार का त्यौहार -

ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से अमित साहू भाईदूज के पावन पर्व पर सन्देश देते हुए बता रहे हैं कि भाई दूज का त्यौहार भाई बहन के अटूट बंधन को बनाये रखने के लिए मनाया जाता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार अचानक यमराज ( मृत्यु के देवता) अपने बहन यमुना देवी ( नदी) के यहाँ पहुंचे तब उन्होंने यमराज को कई प्रकार के भोजन खिलाया तब अपने बहन से खुश होकर यमराज ने अपने बहन को कुछ वरदान मांगने को कहा उस पर यमुना देवी ने कहा जो भाई बहन के घर भाई दूज के दिन आकर खाना खायेगा यम उसे परेशान नही करेगा तब से ये त्यौहार भाईदूज के रूप में मनाया जाता है जिसमे भाई अपने बहन के घर इस दिन जाते हैं और भोजन करते हैं | अमित साहू@8964931287

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

सिली लिली, सिली लिली बंसीला बजाये...भजन गीत

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक भजन गीत सुना रही है:
सिली लिली, सिली लिली बंसीला बजाये-
वृदावन में कान्हा गयाला चराये-
सखी मन सांगे शिकरी ला जोराए के-
राधा रानी कर्मा नाचे कन्हैया ला हिलाये के-
हाय रे रामा हाय रे कृष्णा हिन्ताश देवा-
पलनामा शुगर झुला झूले यशोदा मैया तोरे ललना-
सिली लिली, सिली लिली बंसीला बजाये...

Posted on: Oct 20, 2017. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

एक साल पहले मेरा टूटा घर बनवाने में मदद का कागज़ मिला है पर काम अब तक नहीं शुरू हुआ...

कोसापारा ग्राम-बालूद, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से बुमडा गावड़े बता रहे हैं ये एक टूटे हुए घर में रहते हैं, इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत इनको आवास मिलना था इसका पत्र भी इन्हें मिल चुका हैं लेकिन एक साल बीत चुके है इस पर कोई काम नही हुआ सरपंच सचिव से बात करने पर कहते है हो जायेगा लेकिन अभी तक कुछ भी काम नही हुआ है ये परेशान हैं इन्हें केवल एक कागज दे दिया गया है है और गुमराह किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नबर पर बात कर दबाव बनाये जिससे आवास की समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@9407759457, CEO@9669577888, कलेक्टर@9179530000. बुमडा गावड़े@7587836397.

Posted on: Oct 20, 2017. Tags: DANTEWADA BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »