नजर लागी मैया तेरे चरणों में...भजन -

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं :
नजर लागी मैया तेरे चरणों में-
जो मै होती मैया चम्पा चमेली-
महकती रहती मैया तेरे चरणों में-
जो मै होती मैया काली कोयलिया-
कुहुक रहती मैया तेरे चरणों में-
जो मै होती मैया काली बदलिया बरस रहती मैया तेरे चरणों में...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

पहले हम लोगों को विधवा पेंशन मिलता था अभी एक साल से नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-तुडपारास (मरकामपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा से सीता रानी नेटी गाँव की महिला कलवती, माधवी से बात कर रही हैं जो बता रही है कि एक साल हो गया है विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि इनके पति की मृत्यु होने को 4-5 साल हो चुका है | पहले इनको विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अभी एक साल से नहीं मिल रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनको विधवा पेंशन मिल सके| कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, रोजगार सहायक@7587307282, सचिव@8120492032. सीता रानी नेटी@8959093265.

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

कहाँ जग फूले चम्पा चमेली मोरे सुग्गा जी...सुग्गा गीत -

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीता पटबंदी एक सुग्गा गीत सुना रही है:
कहाँ जग फूले चम्पा चमेली मोरे सुग्गा जी-
कहाँ जग फूले गोंदा फूल-
राजा राम सुग्गा कहाँ जग फूले गोंदा फूल-
झरिया में फूले चम्पा चमेली मोरे सुग्गा गे-
बगीचा में फूले गोंदा फूले राजा राम सुग्गा-
कोने भैया पहिरे चम्पा चमेली मोरे सुग्गा जी-
बड़े भैया पहिरे चम्पा चमेली मोरे सुग्गा जी-
छोटे भैया पहिरे गोंदा फूल राजा राम सुग्गा जी...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: SEETA PATBANDI SONG VICTIMS REGISTER

हर भोला, हर भोला भोला-भोला हर र...भजन गीत-

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पुष्पा आयाम एक भजन गीत सुना रही है:
हर भोला, हर भोला भोला-भोला हर र-
हर शिवा, हर शिवा शिवा-शिवा हर र-
मैया-मैया तोला पुकारूं-
सुन लेना अर्जी हमार-
शिवा भोला सुन लेना अर्जी हमार...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: PUSHPA AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा...बाल गीत -

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागेश और सुबोबे एक बाल गीत सुना रही है:
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा-
पत्ते इसके बिस्कुट जैसे फल वो टॉपी जैसा-
डाल पकड़कर इसे हिलाओ टप-टप बरसे पैसा-
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »