धुम तरना तेरेना धुम तरना ना...सावन गीत

ग्राम-बेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पुष्पा आयाम एक सावन गीत सुना रही है:
धुम तरना तेरेना धुम तरना ना-
हईया हो ह हईया हो हाईया-
ले चलना हमें उस पार-
के साजन से करू मुलाकात-
ढल गया है दिन सरे सावन कि
थक गयें हैं करते-करते काम-
धुम तरना तेरेना धुम तरना ना-
हईया हो ह हईया हो हाईया...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

दारु की करन हार बेला दारु जन...नशाविरोधी गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ख़ुशी पोया एक नशाविरोधी गीत सुना रही है:
दारु की करन हार बेला दारु जन-
पिबे यार संजो की जिन्दगी के डेरा गा-
जैसे महुआ गिरायते वैसन गिराते वे चाला-
दारु की करन हार बेला दारु जन...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के मिडिल और हाईस्कूल में शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही...

ग्राम पंचायत-कुसुमतरा, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से उमाशंकर कश्यप बता रहे है कि हमारे गाँव में मिडिल और हाईस्कूल है परन्तु वहां शिक्षको की कमी है | शिक्षको की कमी होने के कारण गाँव के कुछ शिक्षित व्यक्तियो के द्वारा 30-40 रूपये फ़ीस लेकर पढाया जा रहा है | यहाँ पर छठवी में 53 बच्चे, सातवी में 57, आठवी में 60, नौवी कक्षा में 55 बच्चे, दसवी कक्षा में 38 बच्चे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही है और बच्चो का भविष्य अन्धकारमय है इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि शिक्षको की व्यवस्था हो सके | DEO@9827172726. उमाशंकर@8821916846.

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SONG UMASANKAR KASHYAP VICTIMS REGISTER

हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा...गोंडवाना गीत

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिहं वट्टी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा-
हे गोंडवाना होट्ल और गोंडवाना चाय-
अरे गोंडन के दुकान मन ला लुभाय-
हल्दी रंगे कपड़ा गोंडवाना ड्रेस-
सबो धर्म ले गोंडी धर्म ला देश-
गोंडन के टंगिया और गोंडन के तनी-
अरे एकता ला बनवा तभी ज़मी-
धासु एकता पहुंचे और धासु धर्माचार-
रतिया माजा लगावय कलाकार-
अरे गोंडन की बोली और गोंडन की भाषा-
अरे दो दिन की ज़िन्दगी हैं एकता रखावा-
हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: NARESH SINGH WATTI SONG VICTIMS REGISTER

पारम्परिक खेती से आप अपनी लागत कम कर सकते हैं, अधिक पौष्टिक भोजन तैयार कर सकते हैं...

ग्राम-गोठंगांव, तालुका-कुरखेडा, जिला-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) से जयदेव बंसोड़ बता रहे हैं कि आज के समय में किसान खेती में ज्यादतर खाद और रासायनिक कीटनाशको का प्रयोग करते हैं केवल 10 प्रतिशत किसान ही रह गए हैं जो पारम्परिक तरीके से खेती कर रहे हैं वे जैविक (इकोलाजिकल) तरीके से खेती को बढ़ाने के लिए 5 साल से किसानो के सांथ खेती पर काम कर रहे हैं जिससे अधिक पोषण (न्यूट्रीशन) युक्त भोजन उपलब्ध हो सके, जैविक खेती का प्रचार प्रसार और प्राकृतिक तरीके से खेती कर खेती पर होने वाली लागत को कम करना इनका उद्देश्य है साथी सीजीनेट के सभी साथियों से कह रहे है इस तरह की खेती को बढ़ाने के लिए सभी साथी अपनी राय दे | जयदेव बंसोड़@9765308358.

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: JAYDEV BANSOD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »