सीजीनेट के गुणवा का बताई हो...सीजीनेट लोकगीत -
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, तहसील-जैतेहरी, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम एक सीजीनेट लोकगीत सुना रहे है:
सीजीनेट के गुणवा का बताई हो-
सीजीनेट में जुड़कर देखो भैया-
सीजीनेट हमार गली गावन में घूमे-
शहर सिटी और बजारण में घूमे-
सीजीनेट के नंबर है
जीरो अस्सी पांच सौ और अडसठ हजार-
ये नंबर से अपना भेजो सन्देश-
महिमा है इसका अपार-
फिर इस नम्बर से हुए असर का बताई हो-
सीजीनेट में जुड़कर देखो भैया-
सीजीनेट के गुणवा का बताई हो...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
अल हेंगा केल्ला नोनी नोनी नोनी वे...गोंडी गीत
ग्राम-तोयलंका, पोस्ट-गदापाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कौसी और पाण्डे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अल हेंगा केल्ला नोनी नोनी नोनी वे-
हो यायो वे या नोनी वे हो यायो वे या-
हे नालो नानो केल्ला वे नानो वय-
हो यायो वे या नोनी वे हो यायो वे या...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: KOSI PANDE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में 20 घर है पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है शिकायत कोई सुनता नहीं...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गदापाल (पटेलपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी गाँव के साथी हिरमाराम मंडावी उन्हें बता रहे है कि गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में 20 घर की बस्ती है और यहाँ पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है और सारे लोग परेशान हैं | इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत भी किये और लिखकर भी दिए फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में हैण्डपम्प लग सके | कलेक्टर@9179530000, P.H.E. विभाग@9406333558. रूपलाल मरावी @8225027272.
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमसे लड़ो मत सासु अलग कर दो...शादी गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रहे है:
हमसे लड़ो मत सासु अलग कर दो-
न चाहिए हमे गद्दा पन्नी न गददे की शौक-
मेरी बाप की रजाई मेरे आगे रख दो-
न चाहिए हमे भाड़े बर्तन न बर्तन की शौक-
मेरे बाप का दहेज़ मेरे आगे रख दो-
न चाहिए हमे देवर बेटा न देवर की शौक-
मेरे बाप का दामाद मेरे आगे कर दो-
हमसे लड़ो मत सासु अलग कर दो...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
जिन्दगी भर मेरे गाऊंगी गीत तेरे...मसीह गीत
जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से ज्योति नागेश एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
जिन्दगी भर मेरे गाऊंगी गीत तेरे-
तूने सारी श्रृष्टि बनाई तेरा है नील गगन-
पंछी तेरा ही गुण गाते है गाता है मेरा मन-
ऐ फिजा गा रही तेरे गीत प्यार की-
ईशु हिफाजत करता मेरा देता जीवन जल-
मुझको अपनी राहो में लेकर चलता है हर पल-
गाऊंगी गीत तेरे मैं सदा गुणगान के...



