हमारे गाँव के अधिकतर मोहल्लों में साइकिल भी नहीं जा सकती, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-मेटापाल, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले सरपंच रत्ना कुरियाम और ग्रामवासी सुखराम से चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में अंदर रोड नहीं है जिससे लोगो को आवागवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बच्चो को स्कूल जाने, स्वास्थ्य के लिए एम्बुलेंस आदि कई साधन नही आ पाते इसके लिए यहाँ के निवासियों ने कई बार प्रयास किया, कई बार आवेदन किया इसके बाद भी अभी तक ये समस्या बनी हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर दबाव बनाये जिससे कि यहां रोड का निर्माण हो सके: कलेक्टर@9179530000, जनपद पंचायत@7587139897. सरपंच रत्ना@7587466445

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

अले वेकेला नानो वया वे निंदिया बेनो प्या प्या बेनो नानो वया वे...गोंडी गीत

ग्राम-जारम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पांडो मंडावी और सुकमती मरकाम एक गोंडी गीत सुना रही है:
अले वेकेला नानो वया वे-
निंदिया बेनो प्या प्या बेनो नानो वया वे-
तुमाड़ो तमन्न वे येर पुन्गार पा लोनन वे-
नानर कोवा नान वे तुमाड़ो तमन्न वे...

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: PANDO MANDAVI SUKMATI MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

राशन वितरण में भेदभाव का आरोप, अधिकारियों पर शिकायत का कोई असर नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू के साथ मे शांति बाई साहू आरोप लगा रही है कि उनके गाँव में खाद्यान्न वितरण में धांधली हो रही है किसी को 35 किलो तो किसी को 7 किलो चावल मिलता है इस प्रकार से भेदभाव किया जाता है उन्होंने इस बारे में कई अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि सभी को समान राशन मिल सके : कलेक्टर@9424244617, जिला खाद्य नियंत्रक@9424168147, सरपंच@8462806731, CEO@9826158979, विधायक@7587098178. अमित साहू@8964931287.

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

एक डोबरा छिचो की दो डोबरा छिचोओ...हल्बी गीत -

कोषाबंदपारा, ग्राम-बालपेट, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से कुन्ती ठाकुर एक हल्बी गीत सुना रही हैं:
एक डोबरा छिचो की दो डोबरा छिचोओ-
चलो दीदी चलो ओ डोबरा छीचेला-
लेंगडी बाटे दारु कि मुंडरी बाटे दरुवा-
सात देवरानी के सात जेठानी ओ-
उल्टा चाटू घाटू की उजा चाटू घाटू ओ-
एक डोबरा छिचो की दो डोबरा छिचोओ...

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: KUNTI THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली आ गयी है पर खम्भे अब तक नहीं लगे तो हम लोग अब भी अँधेरे में रह रहे हैं...

ग्राम-कटरा, मोहल्ला-गवरखोज, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम, मान सिंह बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 20 में लाईट आ चुका है लेकिन खम्भे की कोई व्यवस्था नही की गई है जिसके कारण लोगो को एक किलोमीटर दूर से तार खीचकर बिजली लाना पड़ रहा है जिसके कारण लाईट होते हुए भी लोगो को अँधेरे में रात गुजारना पड़ता है सम्बंधित विभागों में आवेदन भी करते रहते है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नही की गई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये : सरपंच@7697507040, CEO@7693915855, सचिव@9754145045. पतराज सिंह @8959903256.

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »