मोर धनि गये प्रदेश काकर...छत्तीसगढ़ गीत

ग्राम पंचायत-कोटया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
मोर धनि गये प्रदेश काकर-
बार मोर चेहरा ला बनाये-
बुशनु काजर सबेला बनाओ गा-
मोर धनि गये प्रदेश काकर-
मोर धनि गये प्रदेश काकर...

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: CG CG SONG PRTAPPUR SURJPUR

स्वास्थ्य स्वर : गर्भवती माताओं को उल्टी रोकने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्भवती महिलाओं को उल्टी रोकने बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कमल के फूल के गठे पेस्ट के गिले, छोटे लायची, और मिश्री इन सभी चीजों को मिला ले और 5 ग्राम वंशलोचन इन सबको साफ कर के कूट पीस कर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रखे, 1 चम्मच चूर्ण सुबह शाम शहद के साथ दिन में दो बार चाटने से उल्टी होना बंद हो जायेगा| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH RAIPUR

सहकार रेडियो: विचार यात्रा बाज़ार कविता कृष्णपल्लवी / स्वर- पवन सत्यार्थी

“कुछ लोग बाज़ार में बेचते हैं अपना हुनर,
कुछ काम करने की क़ूव्वत,
कुछ अपनी ज़रूरी चीज़ें,
कुछ अपनी स्मृतियाँ, स्वप्न और कल्पनाएँ
और कुछ लोग अपनी आत्माI”

➖➖➖➖
वॉट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने अकाउंट से अपना नाम और ज़िला या शहर का नाम लिखकर भेजें।
➖➖➖➖

कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक :
https://youtu.be/dEcrZWOW-0U वेबसाइट पर सुने/ ऑडियो फाइल डाउनलोड करें:
https://www.sahkarradio.com/chart/bazaar-poem-by-kavita-krishnpallavi/

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: RADIO SAHKAR

फुलवा के डोरिया अउ पखिया के पलना...जस गीत

ग्राम-नेवरा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से शिवांगी एक जस गीत सुना रही है-
फुलवा के डोरिया अउ पखिया के पलना-
झूले महामाई मोरे अंगना-
लाल-लाल ओढनी के मैया जुड़ा हवय किनारी-
लाल बरन तोर रूप दिखत हे, भौं हवय कजरारी...

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: CG GEET JAS KORBA SHIWAGANI

हमारे गाँव में रोड नहीं बना हैं आधिकारियों को बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं| कृप्या मदद करे.

ग्राम पंचायत-काटेनार चालाकीपारा, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु मंडावी बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है| बारिश के मोसम में लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होता है| और हॉस्पिटल जाने के लिए मरीज को पैदल चलना पड़ता है क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है| और छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी नाला पार करना पड़ता है| इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं| कि दिए गयें नंबरों से बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे| संपर्क नंबर@9302650599 सरपंच@93 99311762 सचिव@9479278597.

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »