सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक द्वारा सरकारी राशि के गबन का आरोप, शिकायत पर जांच नहीं...

ग्राम-पाटन, तहसील+विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (म.प्र.) से राजकुमार सोनवानी आरोप लगा रहे हैं कि उनके गाँव के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक द्वारा अवैध तरीके से फर्जी बिल लगाकर 15 से 20 लाख रूपए तक गबन किया गया है. उसके अलावा प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों से 3000 रूपए सचिव द्वारा रिश्वत लिया गया है. कलेक्टर सहित कई अधिकारियों को शिकायत किये लेकिन कार्यवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि इन अधिकारियो से बात कर की जांच करवाए : कलेक्टर@07642250600, जिला C.E.O.@8889452972, जनपद पंचायत C.E.O.@9479550422 सचिव@7693949821. सोनवानी@9171183203

Posted on: Nov 09, 2017. Tags: RAJKUMAR SONWANI SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामीण महिलाएं श्वेत प्रदर की बीमारी को अक्सर छुपाती हैं पर छुपाने से तो बीमारी दूर नहीं होगी...

ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी बता रही हैं वो मितानिन है और 2005 से जुडकर मितानिन का काम कर रही हैं प्रारंभ में इनको काम करने में दिक्कत होती थी लेकिन जब काम समझ में आ गया तो अच्छा लगने लगा और अभी 2017 में भी कार्य कर रही हैं संकुल बैठक और पारा बैठक कर के लोगो को जागरूक करती हैं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती हैं कि महिलाएं अपनी किसी भी बीमारी को छुपायें नही, चिकित्सक को बताएं, जैसे जिन महिलाओं को श्वेत प्रदर की बीमारी होती है वो अक्सर उसको छुपाती हैं पर छुपाने से तो बीमारी दूर नहीं होगी सांथ ही जड़ी बूटी से दवा भी देती हैं और जडी बूटी ना होने पर हास्पिटल में इलाज कराने की सलाह देती हैं | राजकुमारी@7240946362

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: RAJKUMARI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पुनियो चुनियो मोटई चाउर दिया बाई मन मोटई चाउर दिया...हल्बी भाषा में छेरछेरा गीत -

ग्राम-पेंटा, पोस्ट-पाल्हा, ब्लोक-कोकोंडा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से फूलकुमारी सिन्हा हल्बी भाषा में एक छेरछेरा गीत सुना रही हैं, छेरछेरा एक त्यौहार है जो यहां गाँव गाँव में मनाया जाता है :
पुनियो चुनियो मोटई चाउर दिया बाई मन मोटई चाउर दिया-
दीले ठोले तुम चो मया ररवाई मन तुम चो मया रैदे-
गुड़ दुम दुम, गुड़ दुम बाजा बाजी ला-
बाजा बाजी ला देबे तै गोरी लो-
अंचिला पंचिला चिउड़ा चूकी ला...

Posted on: Nov 05, 2017. Tags: FOOLKUMARI SINHA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

बाबा निबिया के पेड़ झिन काटो बलैया लेहूँ वीरन की...लोकगीत

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर एक लोकगीत सुना रहे हैं:
बाबा निबिया के पेड़ झिन काटो-
बलैया लेहूँ वीरन की-
बाबा निबिया चिरैया बसेरा-
बाबा निबिया मयरिया के नाई-
बाबा सगरी चिरैया उड़ी जैहें-
बाबा रह जैहें निबिया अकेली-
बाबा सगरी बिटिया जैहें ससुराल...

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

तुलसी का बिवरा ला चौराहा में लगाले...गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार पोया एक गीत सुना रहे हैं :
तुलसी का बिवरा ला चौराहा में लगाले-
केरा गोंदा ला लगाले कुआ बारी मा-
अंधा हो अंधली के सून ले पुकार-
एके जन बेटा रे श्रवण कुमार-
पानी ला पियादे बेटा श्रवण कुमार-
चोला ला बचादे बेटा श्रवणकुमार...

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: SHIVKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »