मैं एक ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता हूँ, अपने समाज की बेहतरी के लिए नींव का पत्थर बनना चाहती हूँ...
ग्राम-बालपेट, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से शान्ति नाग अपने विचारो को प्रस्तुत कर रही हैं ये एक मितानिन ( स्वास्थ्य कार्यकर्ता) हैं और 2002 से इस काम में जुड़कर काम कर रही हैं इनका कहना है जिस प्रकार किसी घर या मकान को बनाने के लिए मजबूत नींव की जरुरत होती हैं वैसे ही वे समाज की सेवा करने के लिए एक मजबूत नींव की तरह बनना चाहती है सांथ ही सभी मितानिन साथियों को सन्देश दे रही हैं कि वे खुद को और अपने गाँव पारा को भी मजबूत बनाये और गाँव और समाज के लिए नींव का पत्थर बने जो अपने ऊपर पूरे समाज का बोझ चुपचाप ढोता है और जिसके ऊपर ही राष्ट्र और समाज का निर्माण होता है | इसके लिए हमें सतत प्रयास करते रहना चाहिए जिससे एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो. शान्ति नाग@7089138521
Posted on: Oct 14, 2017. Tags: SHANTI NAG SONG VICTIMS REGISTER
सोना सोना, सोना रे दादा दीदी...हल्बी विवाह गीत -
ग्राम-मुरकी, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से कुमारी सोनमती आयाम हल्बी भाषा में शादी के मौके पर गाया जाने वाला एक गीत सुना रही हैं :
सोना सोना, सोना रे दादा दीदी-
सोना बोलिन बाटे सगुन सात ले, ये दे सुन लो नाइ – लडा सू राम सून बाती-
लडा सू राम सून बाती कर के बुला लो-
मदा रे पानी लंदा पंदा मी...
Posted on: Oct 14, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
बरुक ने तोडकी पाए पारू न गेली रे...हल्बी गीत -
ग्राम-टेकनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से फूलमती मितानिन एक हल्बी गीत सुना रही है:
बरुक ने तोडकी पाए पारू न गेली रे-
अलकामरन झुमकामरन दोहे रे कसरू न गे-
मरुग ने टेवसा पाडे पायो न गेली-
अलकामरन झुमकामरन डिमका मरन-
बोसरले कसरू न गेली रे...
Posted on: Oct 14, 2017. Tags: FULMATI MITANIN SONG VICTIMS REGISTER
गाँव की महिलाओं के लिए स्नानघर का निर्माण गर्मी के समय से चल रहा है अभी तक पूरा नही हुआ...
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि इनके गाँव में हैंडपंप तो है पर नहाने के लिए स्नानघर नहीं है जिससे महिलाओं को बहुत तकलीफ होती है हमारे गाँव में स्नानघर का निर्माण गर्मी के महीने से चल रहा है जिसमे कुछ काम हो चुका है लेकिन पूरा नही हुआ है कुछ मटेरियल ईट, रेत की कमी के कारण काम रुक गया था इसके लिए इन्होने सरपंच को कहा तो ईट की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन रेत के लिए सरपंच एक महीने से आश्वासन दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर दबाव बनायें जिससे स्नान घर का निर्माण कार्य पूरा हो सके: सरपंच@7772911742, सचिव@9669148565. पोया@9753553881
Posted on: Oct 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के अंदर सड़क और पुलिया निर्माण के लिए आवेदन कर रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-मुरकी, पंचायत-मटेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से कामाराम आयाम (इनकी पत्नी कारीबाई आयाम सरपंच हैं) बता रहे हैं कि गाँव में सरपंचपारा से घोडोपथ साढ़े 3 किलोमीटर है और मुरकी से मटेनार साढ़े 4 किलोमीटर है इनके बीच दुर्मा नाला है इन सभी जगहों पर सड़क के निर्माण कार्य और पुलिया निर्माण के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक इस पर अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नही हुई है इसलिए ये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए हुवे नंबरो पर अधिकारियों से बात कर दबाव बनाये जिससे रोड़ और पुलिया निर्माण का काम हो सके जिससे ग्रामीणों को बहुत सुविधा होगी: जिला कलेक्टर@9189530000.कामाराम आयाम@9685500946.
