गगन-गगन तेरा यश फहरा...देशभक्ति कविता -

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे है जो भारत देश पर आधारित है:
गगन-गगन तेरा यश फहरा-
पवन-पवन तेरा बल गहरा-
क्षितिज जल नभ पर डाल रहे हिंडोले-
चरण-चरण तुम चरण सुनहरा-
वो ऋषियों के देश प्यारे भारत देश...

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

जलती हुई बीडी सिगरेट लापरवाही से इधर उधर नहीं फेकना चाहिए, उसे पहले बुझा देना चाहिए...

रामलाल भास्कर अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दे रहे है- जलती हुई बीडी सिगरेट लापरवाही से इधर उधर नहीं फेकना चाहिए, उसे अच्छी तरह बुझा देना चाहिए। एस्ट्रे का उपयोग करना चाहिए। निषेध स्थानों पर धुम्रपान नहीं करना चाहिए। बच्चो को माचिस आदि से दूर रखना चाहिए। बिजली पर अधिक लोड नहीं देना चाहिए। सही माप का फियूज का प्रयोग करना चाहिए। बिजली के पुराने और कटे फटे तारो का प्रयोग नहीं करना चाहिए| हीटर एवं आयरन का प्रयोग करने के बाद उन्हें बंद कर देना चाहिए | खाना बनाते समय गीले कपड़ो का उपयोग नहीं करना चाहिए | शरीर पर पहने कपड़ो से चूल्हे पर चढ़े बर्तन को नहीं उतारना चाहिए| कुकिंग गैस सिलेण्डर को अच्छी तरह बंद करके ही रसोई घर छोड़ना चाहिए |

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: RAMLAL BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

CGnet Swara Bultoo(Bluetooth) radio in Chhattisgarhi : 26th Oct 2017...

Today Sarla Shriwas and Babulal Neti are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio discussing how to record messages on CGnet Swara. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: BABULAL NETI SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : गाय के गोबर और मूत्र का उपयोग कर कीटनाशको से फसलो का इलाज और बचाव...

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार गाय के मूत्र और गोबर का उपयोग कर फसलो को बीमारी से बचाने के उपाय बता रहे हैं, ये बता रहे हैं कृषि में ‘’अमृत पानी” का उपयोग करना चाहिए इसे बनाने के लिए गाय का गोबर 10 किलो, गाय का मूत्र 10 लीटर और 1 किलो गुड़ को मिलाकर मटके में सात दिन तक बंद कर रखे इसका प्रयोग करने के लिए 1 बीघा जमीन पर 200 लीटर पानी में घोलकर 24 घंटे बाद छिड़काव करें या सिंचाई में पानी के सांथ छोड़ दें, दूसरा दवा है ‘’शक्ति संचार” इसके लिए 1 लीटर देशी गाय का दूध 15 लीटर पानी में मिलाकर पौधे में फूल आने पर छिड़काव हफ्ते में तीन बार करें, तीसरी दवा है ‘’सुदर्शन चक्र” सफेद मच्छर के लिए 5 गाय दूध का छांछ ताम्बे के बर्तन में ढक कर रखे. सात दिन बाद 50 लीटर पानी में मिलाकर छान ले और पपीता मिर्च अदि सब्जियों पर इसका हफ्ते में दो बार छिड़काव करें। चौथा दवा ‘’सुरक्षा कवच” फसल को नुकसान पहुँचाने वाली इल्ली कीड़ा के लिए अर्कनीम, सीताफल के रस, धतूरा, लहसुन सभी को 50 ग्राम गौ मूत्र 20 लीटर पानी में 20 दिन तक रखे फिर इसे उबालकर छान ले और 10लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें | सुरेश कुमार@9669682196.

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact: Got my money due from 3 years a week after recording message...

ग्राम-पोंदुम, ब्लाक,जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से रामवती बता रही हैं कि इनके नाम से इंदिरा आवास योजना के अतर्गत आवास दिया गया था जिसका दो किश्त का पैसा उन्हें मिल चुका था और आखिरी किश्त 3 साल से कई बार आवेदन के बाद भी नहीं मिल पा रहा था, वे लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी पर फिर भी समाधान नहीं हो रहा था और वे बहुत परेशान हो गयी थी फिर इन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में 10 अक्टूबर को रिकार्ड किया जिसके 8 दिन बाद इनका तीसरा किश्त अब इन्हें मिल गया है जिससे ये बहुत खुश हैं और सभी सम्बंधित अधिकारियो और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की | अधिक जानकारी के लिए सरपंच पोंदुम@9977658387.

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »