सरकारी स्वास्थ्य कार्य में अपात्र की भर्ती का आरोप और प्रकरण की समुचित जांच का अनुरोध...

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुभाष कुमार यादव आरोप लगा रहे हैं कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर कटेकल्याण में स्टाफ नर्स अनीता मोरला की फर्जी तरीके से भर्ती हुई है ये 2 वहां साल से कार्यरत है. इस गलत भर्ती की जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त की गई, जिसकी शिकायत 08-09-2017 को कलेक्टर ऑफिस में की गई, सांथ ही अन्य सम्बंधित विभागों में भी आवेदन किया गया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे हैं दिए गये नम्बरों पर बात कर अनुरोध करें जिससे इस प्रकरण की समुचित जांच हो सके : कलेक्टर@7856252455. सुभाष कुमार यादव@7610592467

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: SONG SUBHASH KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

सच है विपत्ति जब आती है...कविता -

ग्राम-गंजेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सादर भास्कर और चयन मरकाम एक कविता सुना रहे है:
सच है विपत्ति जब आती है-
कायर को ही दहलाती है-
सूरमा नही विचलित होते-
क्षण एक नहीं धीरज खोते-
विघ्नों को गले लगाते हैं – काटो में राह बनाते हैं...

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

रेमा प्रेम कोछु न यो रेमा प्रेम कोछु...गोंडी गीत

ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सरिता मरकाम, दीपिका तामो और लक्ष्मी तामो एक गोंडी सुना रहे है :
रेमा प्रेम कोछु न यो रेमा प्रेम कोछु-
कालुड़ो मलुड़ो नयेमानलो यो-
माया येपुर महिमा-
निजोरा जोन्कारा जोड़ी न रो यो-
जो न करा जोरी अलुड़ो मलुड़ो नयेमानलो यो...

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

एक आस नई जीवन को विश्वास पूर्ण साथ हम...प्रार्थना गीत -

ग्राम-बालपेट, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से संगीता ठाकुर अपने साथियों के सांथ एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं
एक आस नई जीवन को विश्वास पूर्ण सांथ हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश क्या पहाड़ को ना हिला सके-
नदिया उभर आएगी जमीन को भिगा सके-
एकता की आत्म बल से गगन को झुकाए हम-
पत्ते भी झड़ जायेंगे धूप भी रुलाएगा...

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: SANGEET THAKUR Dantewada SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प नहीं है, 50 मीटर दूर से पानी लाने में बहुत परेशानी होती है...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गंजेनार (पांडवपारा), जिला दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी सुखमती बघेल ,कमली, बलदेव बघेल है जो उन्हें बता रहें कि इनके गाँव के आंगनवाडी के पास हैण्डपम्प नहीं है 50 मीटर दूरी पर है और 16 बच्चे है हाथ धोने के लिए भी सहायिका पानी लाने के लिये परेशान होती है परियोजना अधिकारी के पास आवेदन किये थे आज तक नहीं सुनवाई हुआ | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहें है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनके आंगनवाडी में हैण्डपम्प लग सके| P.H.E.@9406333558. धनसाय मरावी@7354620356.

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »