संस्कार वह मोहर (गहना) है जो जीवन के सिक्के को बहुमूल्य बना देती है...सुविचार -
प्रीतमलाल संस्कारो का जीवन में महत्व को बताते हुए कह रहे हैं, संस्कार वह मोहर (गहना) है जो जीवन के सिक्के को बहुमूल्य बना देती है. यहाँ तो वही मिलता है जो हम लुटाते हैं। ज्ञान के अनुरूप आचरण होने से जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव होता है आदर्शों की प्रशंसा तो सभी कर सकते है लेकिन इन्हें अपने जीवन में उतरना कठिन होता है. ये कह रहे हैं धन से केवल सुविधा प्राप्त की जा सकती है सुख नही. बुद्धि से नही ह्रदय से जीएं क्योंकि बुद्धि में विचार होते है विवेक नही साथ ही प्रशंसा को कुवारी कन्या कहते हुए कहते हैं इसे सज्जन पसंद नही करते और ये दुर्जनों को पसंद नही करती, प्रशंसा एक मदिरा भी है जिसे कानो से पीया जाता है. दीर्घ जीवन स्मरणीय हो ना हो लेकिन स्मरणीय जीवन दीर्घ होता है | प्रीतमलाल@9522824525
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
बिजली नहीं, 200 परेशान, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करे...
सीजीनेट यात्रा के साथ बाबूलाल नेती ग्राम पंचायत-बिंजाम, ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) पहुंचे है जहां गांव के कैलाश कुमार नेताम उन्हें बता रहे हैं, हमारे गाँव के वार्ड नम्बर 9 में बिजली की समस्या है जिसमें 200 लोग पीड़ित है इस समस्या के निराकरण के लिए इन्होने लोक सुराज में शिकायत किया था लेकिन कोई जवाब नहीं आया जिससे ग्रामवासी परेशान है रात में अंधेरे में रहना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे गाँव में बिजली लग सके : सरपंच@8225903238, CEO@9669577888, विधुत विभाग@9981671655, कैलाश कुमार नेताम@7610733303.
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: DANTEWADA BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना...तुलसी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रही है:
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना-
उनकी पूजा से पाई सुदर ललेना-
मैंने सासु बुलवाई वो आई नहीं-
अपने ममी से नाता तोड़ सजना-
उनकी पूजा से पाई सुन्दर ललेना-
मैंने जेटी बुलवाई वो आई नहीं-
अपने भाभी से नाता तोड़ सजना-
मेरे आँगन में तुलसी का पेड सजना...
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
आज के समय में लोकपाल को कानून बनाने और राजनीति में सज्जनों को लाने की आवश्यकता है...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पी.एल.प्रजापति भारतीय प्रजातंत्र के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कह रहे हैं लोकतंत्र देश के हर नागरिक के चौमुखी विकास का एक उच्चतम माध्यम है इस पद्धति में महत्वपूर्ण चार स्तंभ है व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्याय पालिका, खबरपालिका जिसमे दो स्तंभ व्यवस्थापिका और कार्यपालिका की हालत गंभीर है इसलिए न्यायपालिका और खबरपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है जिस पर न्यायपालिका अपनी भूमिका को बखूबी निभा रही है. सतत जागरूकता ही स्वतंत्रता की कीमत है यदि भ्रष्टाचार श्रेष्ठाचार बन जाता है तो यह सामान्य का दोष है| आज की स्थिति को देखते हुवे आज के समय में लोकपाल को कानून बनाने और राजनीति में सज्जनों को लाने आवश्यकता है. प्रजापति@ 9522824525.
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: PL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव को आजादी के बाद से आज तक कोई रोड नहीं बनी, हमारे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं ...
ग्राम-पोडगल तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहन कुमरा को गाँव के साथी बता रहे है कि जब से गाँव बसा है तब से आज तक रोड नहीं बना है जिससे गाँव के लोगो को बहुत समस्या हो रही है| बरसात के दिनों में स्कूल आने जाने वाले बच्चो को बहुत परेशानी होती है पुरे गड्डे है साईंकिल भी नहीं चल पाती है | उनके गाँव से दुर्ग्कोद्ल की दूरी 10 किलोमीटर है | इसके लिए इन्होने पंचायत में, जनपद में, तहसील में बहुत बार आवेदन भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में रोड बन सके| सरपंच@7587359145. मोहन कुमरा@7909973855.
