वनांचल स्वर : ब्लड शुगर का घरेलू उपचार-

सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को ब्लड शुगर या मधुमेह का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 25 नग तुलसी के पत्ते, तीन सेट वाले 5 बेल पत्ते, नीम के 10 मुलायम पत्ते और 8 नग काली मिर्च इन सब को पीस कर 150-200 ग्राम पानी में मिलकर इसका घोल बनाकर 30 दिन तक सेवन करना है, और 30 दिन बाद अपना चेकअप कराएं, शुगर सामान्य होने पर बंद कर दे, अधिक लेने पर भी कोई नुकसान नही है, इस प्रकार से हमारे आसपास की वनस्पतियों की मदद से दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और स्वस्थ्य भी रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @8462970635.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VICTIMS REGISTER

पादय दसन एरर की पा दंता दसन एरर हंजल खोचोरो फे...धर्म गीत

ग्राम-हराडीपा,पंचायत-बरवेनगर, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से गोलोरिया टोप्पो, शोभा कुजूर और तोसन मिंज चर्च में गाने वाला एक धर्म गीत सुना रही हैं :
पादय दसन एरर की पा दंता दसन एरर हंजल खोचोरो फे-
पा दंता दसन एरर की, पा दंता दसन एरर खांजल खोचोरो फे-
ला लारये ये सोसन गा मोदेरर के रा रा-
लार मातेसन गा मोदेरर के-
हाय रेंगय सोना लेका जिया-
हाय लारये ये सोसन गा मोदेरर के रा रा...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI SONG VICTIMS REGISTER

भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...संघर्ष गीत

ग्राम-कुरुमगढ़, ब्लॉक-कुरुमगढ़, जिला-गुमला (झारखण्ड) से कृष्णा राम एक संघर्ष गीत सुना रहे है:
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान
चलो सीना तान रे चलो सीना तान रे-
चाहे आवे आंधी या तूफान रे-
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KRISHNA RAM SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो का राशन कार्ड नहीं बन रहा, मजदूरी करके बाज़ार से महँगा खरीद कर खा रहे है...

ग्राम-प्रेमनगर, थाना बसंतपुर, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधनराम मरकाम बता रहे है कि उनका राशनकार्ड पहले बना था लेकिन सत्यापन के बाद काट दिया गया और वे लोग बन्नी मजदूरी करके भरण पोषण कर रहे है राशन कार्ड बनवाने के लिए सचिव सरपंच के पास 2-3 बार आवेदन दिए है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: जिला खाद्य अधिकारी @9584059577, सचिव@9754531649, सम्पर्क शिवधनराम मरकाम@7909870156.

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CARD RATION SHIVDHANRAM MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...नागपूरी गीत

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक नागपूरी गीत सुना रहे है:
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे-
अरे गुइया मने बड़ी गजब दिसे ला-
अरे दुरे-दुरे सिटी मारे ना रे-
भावजी के मडवा नाच कहे ना-
कबे भवजी बहिन दुईयो टीप टोप-
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR CG NAGPURI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »