लॉकडाउन में काम नहीं तो भोजन की दिक्कत, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भानमती बता रही हैं कि लॉकडाउन में काम नहीं कर पा रहे हैं तो भोजन की समस्या हो रही है उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन लेने गये थे, तो उन्हें राशन नहीं मिला, राशन दूकान वाले ने बोल दिया है कि राशन कार्ड नहीं है तो राशन नहीं मिलेगा परिवार में 6 सदस्य हैं, लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354453052. सरपंच@9753644547.
Posted on: May 08, 2020. Tags: ANUPPUR BHANMATI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में सावधानी रखें, शराबी कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकते हैं...
कानपूर (उत्तर प्रदेश) से भोलानाथ संदेश दे रहे हैं कि लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है, समस्या बढ़ती जा रही हैं, विद्यार्थियों की पढाई नहीं हो पा रही है, शराब खाने न खोलकर यदि स्कूल खोले जायें तो इससे बच्चे पढ़ सकेंगे और उनका विकास होगा, लॉकडाउन बहुत बड़ा है, इसमे सावधानी रखें, ये दुकाने खोलने से लोग शराब पीकर मरने लगेंगे, कोई सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होगा, संक्रमण फैलेगा|
Posted on: May 06, 2020. Tags: BHOLANATH CORONA MESSGE KANPUR SONG UP VICTIMS REGISTER
हम लोग बंगाल से हैं लॉकडाउन में रायपुर में फंसे है खाने की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 8109126424. (166447)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAIPUR CG ROOPCHAND GORAI SONG VICTIMS REGISTER
दूसरे राज्य से मजदूरों को गाँव में लाकर कोरंटाइन में रखने से नाराज ग्रामवासी ने किया विरोध...
ग्राम-देवरी, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं उनके गाँव में दूसरे जगह से मजदूरों का लाकर कोरंटाइन में रखा गया है, जिससे गाँव के लोगो के कोरोना के फैलने का डर बना है, ऐसे ही बस्तई गाँव में भी लोगो को रखा गया है, उनका कहना है लोगो को उनके गाँव में न रखा जाये इससे वहां भी इस संक्रमण के फैलने का खतरा है| संपर्क नंबर@7723072470. (166434)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मुखिया की जानकारी के बिना बाहरी मजदूरों को कोरंटाईन में रखा गया, बढ़ा कोरोना का खतरा...
ग्राम, पोस्ट-जजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि जिले में राहतकार शिविर में झारखण्ड के 106 मजदूरों को कोरंटाईन में रखा गया था, जिसमे कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उन्हें वहां से दूसरे जगह ले जाया गया, उनका कहना है, जिले के कलेक्टर महोदय ने गाँव के मुखिया के जानकारी के बिना लोगो को वहां रखा था, उन लोगो को वहां रखने के कारन जजावल में भी कोरोना का संकट आ चुका है, यदि किसी गाँव में सरकार मजदूरो को रखती है तो मजदूर मनमानी घुमते हैं, सरकार उनको नियंत्रित नहीं रख पाती है, जिससे गाँव में कोरोना फैल जाता है, उन्हें बताया गया था सुरक्षा के लिये गार्ड रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं किया गया है, जिसके कारण वहां कोरोना फैलने का खतरा है, संपर्क नंबर@9669383380. (166401)

