किसान स्वर : गाय के गोबर, गोमूत्र और पसिया से 15 दिन में जैविक खाद बना सकते हैं -
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-मेटापाल(पुजारीपारा) जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से महावीर सिंह पावले पुजारीपारा के निवासी जयराम पोड़ीयाम के सांथ बात कर रहे है पोड़ीयाम एक कृषक मित्र हैं और जैविक खेती पर काम करते हैं ये बता रहे हैं कि जैविक खाद बनाने के लिए गाय का गोबर, पेशाब और पसिया को एक हांड़ी में 15 दिन तक रखना होता है उसके बाद उसको फसल में छिड़काव कर सकते हैं एक हांड़ी खाद एक एकड़ भूमि के लिए उपर्युक्त होता है इसका छिडकाव उस वक्त करना चाहिए जब फसल छोटे होते हैं इससे फसल अच्छी होती है और वे सुझाव दे रहे हैं कि रासायनिक खाद की जगह किसानों को इस प्राकृतिक खाद का उपयोग करना चाहिए इससे फसल अच्छी होती है.
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आवे के परी तोहरा आवे के परी...देवी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक गाना सुना रहे है:
आवे के परी तोहरा आवे के परी-
जब अगना में दिया तेल भरी-
भवानी माई आवे के परी-
तोहरा आवे के परी अंबे आवे के परी-
आवे के परी तोहरा आवे के परी...
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
मेरे गाँव में बाकी विकास योजनाएं तो ठीक चल रही हैं पर फसल बीमा का काम गड़बड़ है: सरपंच...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-पंडेवार, जिला-दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से महेंद्र सिंह उईके गाँव के सरपंच लक्ष्मण कुंजाम के साथ बात कर रहे हैं जो बता रहे है कि हमारे गाँव कि जनसँख्या 1200 है आज की स्थिति पहले से अच्छी है लोग जागरूक हो रहे हैं गाँव के लोग योजनाओं का लाभ ले रहे हैं गाँव में आवास, सोलर पंप, हैंडपंप, तार फैंसिंग की मांग है इस गाँव में 9 प्रधानमंत्री आवास और 234 शौचालय आबंटित हुआ था जो पूरा हो चुका है साथ ही एक डबरी ( तालाब) का भी निर्माण कराया गया है पर अभी गाँव में फसल बीमा योजना पहुँचने में दिक्कत हो रही है जिससे लोगों को परेशानी है |महेंद्र सिंह उईके@9589515334.
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
जचा रानी में जाये सुंदर ललना...भजन गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा गीत सुना रही है:
जचा रानी में जाये सुंदर ललना-
सासु जो आवे पितरी पिसन को-
सासु मांगी बिंदी हमने सुनी मेहंदी-
लेके आना राजा रचाने वाला मेहंदी-
जचा रानी में जाये सुंदर ललना...
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : चमगादड़ की हड्डी से पैर दर्द का उपचार -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से आज वैद्य सोनू केवट पैर दर्द के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि अगर हमारा पैर दर्द कर रहा हो बहुत जोर-जोर से और टेबलेट खाने से भी आराम नहीं मिल रहा हो तो एक आजमाया हुआ नुस्खा है जिसे आप उपयोग कर सकते हैं वे कहते हैं कि चमगादड़ की हड्डी को काले धागे से बांधकर अपने पैर में बाँध ले उसकी 24 घंटे के अंदर आपके शरीर में कोई दर्द नहीं रहेगा आराम मिल जायेगा इसकी सलाह इन्होने बहुत से लोगो को दिए तो वे बोल रहे है कि उसके बाद हमारे पैर कभी दर्द नहीं होते है | तो इनका कहना कि आप सब लोग एक बार चमगादड़ की हड्डियों का जरुर इस्तेमाल करें|सोनू केवट@8435058122


