महुवा दारु पी पी के धरम हमर डूबथे धरम हमर डूबथे...नशाविरोधी गीत -
ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट-सोनगढ़ा, तहसील-प्रतापपुर, थाना-भटगंवा, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से श्यामवती श्यामले समाज में बढ़ते कुरीतियों को देख कर इसके सुधार के लिए एक गीत सुना रही हैं :
महुवा दारु पी पी के धरम हमर डूबथे-
सेवा करे सेवा करे भईया बहिन आदिवासी मोर-
धरम हमर डूब जाही-
इर्ष्या पटका कर कर के धरम हमर डूबथे-
भांग गांजा पी पी धरम हमर डूबथे...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: SHYAMWATI SHYAMALE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ रोड पर पुल नहीं होने से बहुत परेशानी हो रही है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...
मरकाम पारा, ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी भीमा, धुर्वाराम मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव से कोंडापार से कंवलनार तक रोड में पुलिया नहीं होने के कारण गाँव के लोगो आने जाने बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इस रोड से 10 से 12 गाँव के लोगो का आना जाना रहता है | इसके लिए इन्होने कई बार जिला पंचायत C.E.O. के पास आवेदन भी किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव के पास पुलिया की सुविधा हो जाये :कलेक्टर@9179530000, CEO@7669577888, गाँव में संपर्क नम्बर संजय नाग@7587318579.
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
दंतेवाड़ा भैरो बाबा मंदिर से पारम्परिक शहनाई की धुन...
माँ दन्तेश्वरी मंदिर, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले यहाँ के निवासी देवनाथ से संगीत सुन रहे हैं ये हर सोमवार को भैरो बाबा के मंदिर में शहनाई बजाते है ये कई पीढ़ी से इसी तरह से भैरो बाबा की सेवा करते है ये संगीत इनके परम्परा की पहचान है...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
अब नवयुग की गंगोत्री से बही ज्ञान की धारा है...जागृति गीत -
ग्राम-उपेट, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से रामबती और सरिता अलामे एक गीत सुना रही है:
अब नवयुग की गंगोत्री से बही ज्ञान की धारा है-
हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है-
इस धरती के कोने-कोने इस धरती के कोने-कोने-
गली-गली हम जायेंगे हम युग का निर्माण करेंगे-
हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: RAMBATI SARITA ALAME DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
माँ मुझे यहां रहना ज़्यादा अच्छा है...बाल कविता -
ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से रामजतन कुमार आयाम एक कविता सुना रहे हैं :
माँ मुझे यहां रहना ज़्यादा अच्छा है-
हमारा यह छोटा सा घर है – लेकिन हम सभी बहुत खुश हैं-
बहुत मिलन सार है लेकिन – कभी-कभी मुझे बहुत शरम आती है-
क्यों कि वो मुझे दूसरो कि तुलना में बहुत ज़्यादा ध्यान देती है...
