श्रीमन नारायण, नारायण नारायण...भजन गीत -
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में एक भजन गीत सुना रहे है:
श्रीमन नारायण, नारायण नारायण-
भजमन नारायण, नारायण नारायण-
श्रीमन नारायण, नारायण नारायण...
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...गोंडी गीत -
पटेलपारा, ग्राम पंचायत-मुस्केल जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ प्राथमिक शाला मुस्केल, पटेलपारा स्कूल में बच्चे सुशीला, तुलसी, अनीता है जो एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला-
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...
Posted on: Nov 01, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा के अकेले हैण्डपम्प से ख़राब पानी निकल रहा है, सभी कोई झरने का गंदा पानी पीते हैं...
नदीपारा, ग्राम मंडोली, पंचायत-झारम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले साथ में दिनेश कुमार है जो बता रहे है कि उनके मोहल्ले में पानी पीने के लिए एक बोरिंग है लेकिन उसमे ख़राब पानी निकल रहा है और ये लोग झरना का पानी पीते है इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत भी किये थे तो हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करे ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके: सचिव@9406072268, P.H.E. विभाग@9406003307, कलेक्टर@9179530000, हैण्डपम्प मैकनिकल@9406469505. संपर्क दिनेश कुमार@7646867214.
Posted on: Nov 01, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
सो बाले बा पैकल निसो...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-कावडगाँव के आश्रित ग्राम-दाबपाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव के साथी मोती है जो एक गोंडी गीत सुना रही है:
सो बाले बा पैकल निसो-
अयेयो निसो बाले बा पैकल-
नावा मनते वावा यलो-
मावा मनते वावो य-
अयेयो लोना मा मनते वावो...
Posted on: Nov 01, 2017. Tags: MOTI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले से 5 किलोमीटर तक रोड खराब है शिकायत करने पर कोई सुनते है, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज पुजेरपारा, ग्राम-मेटापाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी पाण्डे, विजो, पांडुराम है जो बता रहे है कि उनके पुजेरपारा से मेटापाल की 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमे आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसके लिए इन्होने पंचायत, कलेक्टर एवं जिला पंचायत में भी शिकायत किये थे तो हो जायेगा बोलकर इनको सिर्फ आश्वासन ही देते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करे ताकि इनके गाँव का रोड बन सके| सचिव@9406086526, कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888.




