हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे, कृपया मदद करें...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है इसके लिए उन्होने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था तो उसके बाद अधिकारी लोग आये थे, जांच किये और बोले की बरसात खतम हो जाने के बाद आपके यहाँ खनन कर देंगे लेकिन 2 साल हो जाने के बाद भी खनन नहीं किया गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इनके यहाँ वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प का खनन करवाने में मदद करें ताकि ग्रामीण आदिवासियों को पानी की सुविधा हो सके : P.H.E. विभाग@9425254247, 9424252366, 9406042220. कैलाश सिंह पोया@9753553881.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
निम्मा नानो निम्मा यो नानो ली वेया ली...गोंडी त्यौहार गीत -
ग्राम-नेरली (आयतुपारा), जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से जीलो बाई एक गोंडी गीत सुना रहें है, इस गीत को त्यौहार के समय गाया जाता है:
निम्मा नानो निम्मा यो नानो ली वेया ली-
आले काया गुजी आडा नानो ली वेया ले-
इरा मोडूम ढोलू या नानो ली वया ली-
ढोल गरजे मायो ययो यो नानो ली व्यया ली-
किन्न ढ्पो यो नानो ली वेया ली...
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन के घरेलू औषधीय उपयोग-
अमित साहू आज लहसुन के घरेलू औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे है: इसको सब्जी में 5-10 कड़ी डालकर रोज लेने से शरीर के दर्द में बहुत आराम आता है और बुढ़ापे को जल्दी नहीं आने देता है | सर्दी है जुकाम है हाथ पाँव में दर्द है कमर में दर्द पैरालिसिस या लकवा की बीमारी है तो लहसुन का प्रयोग रोज करने से लाभ प्राप्त होता है| आजकल अधिकतर देखा जाता है कि बतौर सब्जी में अधिकतर लहसुन अदरक लिया जाता है| वात रोगियों को विशेष ध्यान देना चाहिए लहसुन की चटनी है सब्जी है प्रतिदिन लेना चाहिए और चार बनाकर भी खा सकते है | वात की बीमारी है लीवर में कमजोरी है, गठियावात है, पेट दर्द है, गैस बनता है तो प्रतिदिन लहसुन का प्रयोग करें | अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
पिछड़े हुए आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पडापुर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी रामभरोस कुड़ोपी और नारायण सिंह कुमरा है जो लोग सामाजिक कार्यकर्ता हैं और ये बता रहे हैं कि हमारे आदिवासी समाज में उनके संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूकता लाने की आवश्यकता है आदिवासी लोग शिक्षा के क्षेत्र में पीछे हैं इसलिए ये समाज के लोगों में जागरूकता, शिक्षा, और एकता लाने के लिए कार्य करते हैं और सभी शिक्षित साथियों को सन्देश दे रहे हैं कि वो भी आदिवासी समाज के लिए कार्य करे जिससे जो लोग पिछड़े रह गए हैं आगे आयें और देश के विकाश के सहभागी बने| नारायण सिंह कुमरा@9425594759.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हे माँ मेरी यादो को दिल में बसा लेना...गीत -
ग्राम-पढ़ापुर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से राकेश एक गीत सुना रहे हैं:
हे माँ मेरी यादो को दिल में बसा लेना-
बदनाम ना हो आंसू दामन में छुपा लेना-
आजादी का परवाना अब जाता है जलने को-
हंस हंस के मै जल जाऊ बस इतना दुआ देना-
आये तेरे कूचे जब राख मेरी उड़ कर-
उस राख पे हे माता एक दुनिया बसा लेना...



