जो दीदी मन पारा में जाऊ मितानिन बनावा...हल्बी स्वास्थ्य गीत -

जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से मितानिन फंकनी ठाकुर स्वास्थ्य सम्बंधित एक हल्बी भाषा में गीत सुना रही है:
जो दीदी मन पारा में जाऊ मितानिन बनावा-
पारा में मितानिन बनाऊन परा के स्वास्थ बनावा-
गोली दवाई सलाद उन पिला के बचावा-
मरुकानी देवामी उन के बचावा-
गर्भवती दीदी के दाकुन आगंवाडी के कार्ड बनावा-
टीका सूजी आयरन गोली उनके खावावां...

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: FANKANI THAKUR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के हैण्डपम्प के पास नहानी घर नहीं है, हम महिलाओं को नहाने में बहुत तकलीफ होती है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ख़ुशी पोया बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प के पास में नहानी घर नहीं बनने के कारण गाँव की महिलाओ को नहाने धोने में बहुत दिक्कत होती है और दोनों साइड रोड है और बीच में हैण्डपम्प है, और लगभग 15-16 घर है सभी इसी हैण्डपम्प का उपयोग करते है| इसकी शिकायत इन्होने सरपंच के पास कई बार किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है तो इनकी मांग है कि हैण्डपम्प के पास नहानी बनाया साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@7772911742, सचिव@9669148665, P.H.E.विभाग@9424166557, 8435690000. ख़ुशी पोया@9285010170.

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER

धनवानी-धनवानी धनवानी...भजन गीत

ग्राम -छुल्कारी ,पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट के साथ में दुर्गा प्रसाद पनिका है जो एक गीत सुना रहें है:
धनवानी-धनवानी धनवानी-
यशोदा के ललनावा भईया धनवानी-
मथुरा में जन्म लिहो गोकुल में आयो-
राधा के संग आके रचाईयो-
धनवानी -धनवानी धनवानी...

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

Impact: Vrindavan declared holy city, cleanliness will get special treatment...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बोल रहे है कि वे दीपावली मनाने मथुरा वृन्दावन 19-10-2017 को गए थे तो वहां फ़ैली हुई गंदगी देखकर बहुत दुखी हुए थे फिर उन्होंने इसको लेकर 20-10-2017 को सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था कि पूरे देश में स्वच्छ भारत की धूम है पर एक तीर्थस्थल जहां इतने लोग आते हैं इतना गंदा है. 29-10-2017 को यहाँ पेपर में छापा गया है कि मथुरा नन्दगाँव बरसाना वृन्दावन को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर मथुरा ने पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है और अब यहां की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा इसलिए बरसाना वासी सीजीनेट के सथियो एवं कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है| साधु सिंह लोधी@9617652699

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

प्रेम से बुलाते श्याम आते रहो...भजन गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू केवट के साथ मनभवर केवट है जो एक भजन गीत सुना रहे है:
प्रेम से बुलाते श्याम आते रहो-
आते रहो जगमगाते रहो-
केवट पुकारा और जगनी तारा-
प्रेम से बुलाते श्याम आते रहो...

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »