दूर नहीं जा सकती हूँ तुझसे...गीत-

बदायू (उत्तरप्रदेश) से अरुण मीणा एक गीत सुना रहे हैं:
दूर नहीं जा सकती हूँ तुझसे-
पास भी मै न आउंगी-
रहूंगी मै नजरो के सामने-
सागर से भी कहना तुझसे-
दूर नहीं जा सकती हूं तुझसे...(AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

मोर नाव के गोदना...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर नाव के गोदना-
गोदाले बईही हाँथ-
झन छूटय कभू ओ-
बही मोर हाथ ला तोर हाथ ला...(AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

तोर गोड़ मा कछु जादू हावय का राम-

ग्राम-डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं:
तोर गोड़ मा कछु जादू हावय का राम-
नारी बनगे पथरा हा तोर पाँव मा-
तोला नई चढावय रामा काबर नाव मा-
नारी बनगे पथरा हा तोर पाँव मा-
बन जाही डोंगा नारी रुक जाही सवारी-
तोला नई चढावय रामा काबर नाव मा-
नारी बनगे पथरा हा तोर पाँव मा...(AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

किसी का अहित नहीं करना चाहिये...कहानी-

एक गाँव में दो सहेलियाँ थी| दोनो का विवाह एक ही गाँव में हुआ| एक की शादी शराबी से हुआ, वह रात दिन पति के हांथो पिटती रहती थी और दूसरी का विवाह नेक इंसान से हुआ, जो उसे प्यार और इज्जत से रखता था| दूसरी सहेली को अपनी सहेली का सुख देखा नहीं गया और उसने अपने सहेली के कान भर दिये| जिसके कारण उसने अपने पति से विवाद शुरू कर दिया और एक दिन परेशान होकर पति ने उसे छोड़ दिया| ये सब देखकर शराबी पति ने अपनी पत्नी को कहा जब तू अपनी सहेली की नहीं हो सकी तो मेरी क्या होगी और उसे छोड़ दिया| इस प्रकार दोनों का घर टूट गया| कहानी से सीख मिलती है कि किसी का बुरा नहीं करना चाहिये| (AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

ऐसी पन्नी चली हैं संसार में...गीत-

ग्राम-मवई, जिला-बाँदा (उतरप्रदेश) से सुरेंद्र पाल सामान लाने वाली पन्नी (पॉलीथिन) पर बन्नी गीत के तर्ज में एक गीत सुना रहे हैं:
ऐसी पन्नी चली हैं संसार में-
उड़त फिरत हार हार में-
सौदा लेने जाओ दुकान-
बड़ी सुरक्षित मिले सामान-
ये देखो पन्नी की शान-
पन्नी घूमे चली है संसार में-
उड़त फिरत हार हार में...(AR)

Posted on: Dec 08, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »