रेसुम-रेसुम चिरोटा कोयला हने रात...गोंडी विवाह गीत -
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ में एक महिला है जो एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
रेसुम-रेसुम चिरोटा कोयला हने रात-
नडुम नरका दीया ते हेन्दला हने रात-
री री लोयो री री लो री री लो-
वोरा बोरा मरमा दाई वोरा बोरा-
री री लोयो री री लो री री लो-
रेसुम-रेसुम चिरोटा कोयला हने रात...
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो की उम्र 65-70 हो गई है लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है कृपया मदद करें...
ग्राम-चपेली, पंचायत-कहाड़गोंदी, ब्लाक-चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से बंसीलाल धुर्व, जेठूराम कुमेटी बता रहे है कि उनकी उम्र 65-70 साल हो गया है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है कई बार उन्होंने सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए हैं मिल जायेगा बोलकर भगा देते हैं लेकिन आज तक नहीं मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों पर बात करके उनका वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@9575668543, उप सरपंच@9174446978, सचिव@8965893941. संपर्क नम्बर@7090032605, सूर्या@8462811755.
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: BANSILAL DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वज्रभाटा से छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और दांतों का उपचार-
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पंचायत भेजा, पोस्ट-भानबेड़ा, तहसील-कोरर ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर,(छत्तीसगढ़)में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज नारद सिंह चालकी जुड़े हैं जो स्थानीय इलाके के वनों में पाए जाने वाले वनस्पतियों से उपचार के बारे में बता रहे है उनका कहना है कि वज्रभाटा जिसको कई जगह (भटकटैया) के नाम से भी जाना जाता आने है ये छोटे-छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और जिनका दांत में विशेष प्रकार के दर्द होता है उसके लिए भी उपयोगी होता है इसे छोटे बच्चों को ताबीज बनाकर पहनाया जाता है और आग में जलाकर इसके धुआ से दांत के दर्द ठीक हो जाता है:संपर्क नम्बर @9669437292.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
सीजीनेट के माध्यम से आप आसपास के दबे हुए आवाज को देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं...
पुजारी पारा, ग्राम-पंचायत कलंगपुरी, पोस्ट-तराईघोटिया,ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) में बाबूलाल नेटी के साथ मनीत राम सलाम, दयालु राम ,सोमनाथ, सुरजलाल, हल्लू ,सोन सिंह, लक्षमण सिंह, देवदास सोर्री, ये एक बोलकार समूह का गठन कर रहे हैं जिसका नाम है जय गोंडवाना. वे बता रहे हैं कि सीजीनेट अपनी भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज, गाँवो की समस्या, स्वयं की कला को अपनी बोली में बोलने का अच्छा माध्यम है इसके माध्यम से दबे हुए आवाज को उठा सकते हैं और अपने आवाज को रिकॉर्ड करके देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं. बाबूलाल नेटी@7719930515.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
नदी नाला की उफान, बाग़ बगीचों की मुस्कान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
नदी नाला की उफान बाग़ बगीचों की मुस्कान-
था हरा भरा खेत खलिहान-
अब लगता है सुना शमशान-
नदी नाला में तो अब मगरमच्छ दिखता ही नहीं-
पर गाँव शहर में मगरमच्छ की कमी नहीं-
एक ढूंढो तो सैकड़ो मिल जाते है-
सच्चाई कहो तो मारने दौड़ जाते है...
