ट्रांसफार्मर के लिए 3 साल पहले अप्लाई किया था अधिकारी 1 लाख रू घूस मांगते हैं, नहीं लगा है...

ग्राम-बजराहपूर्वा, पंचायत-मालो, विकासखंड-चौबेपुर, जिला-कानपुर (उप्र) से KM भाई के साथ में राजेंद्र सिंह बता रहे है कि उन्होने 2014 में नए विद्युत ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था J.E. द्वारा 1 लाख रूपये घूस माँगा| लेकिन घूस न देने की वजह से आज तक इनका काम नहीं हुआ| इसके लिए इन्होने उच्च अधिकारियों के पास शिकायत किया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर मदद का अनुरोध करें : चौबेपुर E.E.@9415909006, विद्युत वितरण खंड आगरा M.D.@5622605699, 5622601316, C.E.@9412748019, उर्जा मंत्री@01123717474. KM भाई@8756011826.

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पथरी का जड़ी-बूटी से उपचार -

ग्राम+पोस्ट-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज पेट में पथरी का जड़ी बूटी से घरेलू उपचार बता रहे है, वे बता रहे हैं कि पीपल का पौग तुथी के पत्ते डंटल सहित पीस ले और छान ले और स्वाद अनुसार मिश्री मिला दे और ढाई सौ ग्राम पानी में 100 ग्राम डंटल को चिकना पीसकर मिला दीजिए जड़ के साथ महिम पीसकर 200 ग्राम मिश्री मिला ले और शाम सुबह शर्बत बनाकर पीये और इसको खाली पेट पीना अच्छा है | रात्रि भोजन के बाद भी इसका सेवन करें | निश्चित ही पथरी गल जाएगी, ऐसा कई लोगों ने आजमा कर देखा है | अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते हैं सग्गन शाह मरकाम@ 9479003194.

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

चीकन नेता बात सुनाये बिजली सड़क योजना सुनाये...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
चीकन नेता बात सुनाये बिजली सड़क योजना सुनाये-
रोजागर गारंटी काम लाये जे नहीं करे वो खाए-
फंसाए नेता दारु मुर्गा खवाए किसान मजदूर धोखा खाए-
मजदूर धुप में पसीना बहाए वोला दलाल बैठे अधिकारी मिलकर खाए...

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

बड़ादेव तुम धन्य हो बड़ादेव तुम धन्य हो...गोंडवाना गीत

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) से नरेश सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
बड़ादेव तुम धन्य हो बड़ादेव तुम धन्य हो-
सुखमय हो परिवार-
सदा स्वर बंधू जग के पालन हार-
मेरी दिल की मेरे दिल की-
मेरे दिल की धडकनों ने बड़ादेव को पुकारा है-
रग-रग में रंग चूका है बस नाम ही तुम्हारा-
अकर शरण पड़े है प्रभु दे दो तुम सहारा...

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

जयती-जयती जय माँ सरस्वती...सरस्वती वंदना गीत

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबले का वादन करते हुए एक भजन गीत सुना रहे है:
जयती-जयती जय माँ सरस्वती-
जयती हिना दायनी माँ-
जयती पग मत्सेना माँ-
जयती शुभ वरदानी माँ-
जगत सा कल्याण कर माँ...

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »