पप्पू और अध्यापक के बीच की बातें...चुट्कुला
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सोनार भास्कर एक चुट्कुला सुना रहे है:
पपू और अध्यापक के बीच की बाते अध्यापक प्रश्न करते है-
रावण कौन था पप्पू ने जवाब दिया-
रावण शाहरुक खान था-
दूसरा प्रश्न-माईकल जेकशन कौन था
पप्पू ने जवाब दिया- एक इन्सान था-
तीसरा प्रश्न-
भारत के स्वतंत्रता पर हस्ताक्षर कहाँ हुई-
पप्पू ने जवाब दिया- लिखाई के अंत में-
चौथा प्रश्न-
महात्मा गाँधी का जन्म कब हुआ-
पप्पू ने जवाब दिया- उसके जन्मदिन दिवस पर-
पांचवा प्रश्न-
आठ आम छः लोगो को बराबर कैसे बाटोगे-
पप्पू ने जवाब दिया- आमरस निकालकर-
छठवां प्रश्न-
भारत में सबसे ज्यादा वर्षा कहाँ गिरती है-
पपू ने जवाब दिया-दारू के गिलास में-
सचमुच पप्पू करोडो में एक है...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: SONAR BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले के हैण्डपम्प से दो महीने से पानी नहीं निकल रहा है शिकायत पर कोई ध्यान नहीं देते...
ग्राम-तोयलंका, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयलाल केवट के साथ में गाँव के साथी दंगो, और गांडा हैं जो बता रहे है कि इनके गाँव के वार्ड नम्बर 15 में हैण्डपम्प है लेकिन उसमे दो महीने से पानी नहीं निकल रहा है इसकी शिकायत इन्होने सरपंच के पास किया था तो आज हो जायेगा कल हो जायेगा ऐसा बोल बोलकर गुमराह रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव का हैण्डपम्प सुधर सके और लोगों की असुविधा दूर हो सके| सरपंच@8225838069, सचिव@9479155752, P.H.E. विभाग@9406469505. अधिक जानकारी के लिए सरपंच के नम्बर पर बात कर सकते है|
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
जैसे नक्षत्रों में सूरज वैसे देश में देश...देशभक्ति गीत -
ग्राम-गदापाल, पोस्ट-गदापाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजूराम मरकाम एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
जैसे नक्षत्रों में सूरज वैसे देश में देश-
मेरा देश, मेरा देश, मेरा देश-
गरे सा सा सा सा नि नि नि नि-
सा नि दा दा दा दा पा दा नि रे सा-
कोई पंजाबी कोई गुजराती कोई मराठी-
जैसे नक्षत्रों में सूरज वैसे देश में देश...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: RAJURAM MARKAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
कच्ची कोमल कली बेटियां, लगती कितनी भली बेटियां...बेटियों पर कविता
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मन्दाकिनी मिश्रा बेटियों पर एक कविता सुना रही है:
कच्ची कोमल कली बेटियां, लगती कितनी भली बेटियां-
मत बांधो पैरो पे घुंघरु आरक्षित को चली बेटियां-
कितने भी लह्लाओ बेटो को लेकिन बढ़ जाती है बेटियां-
साहब मिनिस्टर प्रिंसिपल आज बनकर दिखाती है बेटियां-
मुरझाकर फेक दिए जाते है बगियो में-
फिर भी डाली डाली लगी बेटियां-
मत बांधो पैरो पे बंधन आरक्षित को चली बेटियां...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव का आंगनवाड़ी रोड किनारे है और बाउंड्री वाल नहीं है, दो बच्चों का एक्सीडेंट होते-होते बचा है...
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मीना भास्कर बता रही है कि उनके गाँव का आंगनवाडी रोड के किनारे में है और बाउंड्री नहीं है कारण दो बच्चो का एक्सीडेंट होते-होते बच गए है जिसमे एक बच्चे को चोट भी आया है और बाउंड्री नहीं होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती हैऔर इनको कहीं मीटिंग में जाना रहता है तो भी नहीं जा पाती है क्योंकि यहाँ पर कोई सहयिका भी नहीं है कि बच्चो को देख सके | इसके लिए इन्होने पंचायत में आवेदन भी दिए थे तो हाँ बना देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि आंगनवाडी में बाउंड्री बन सके: कलेक्टर@9179530000.मीना भास्कर@7587079050.



