हमारे गाँव का हैण्डपम्प 1 साल से खराब है, उसमें लाल पानी निकलता है नदी का गंदा पानी पीते हैं...
ग्राम-कावडगाँव, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की शर्मिला है जो बता रही है कि उनके गाँव का हैण्डपम्प 1 साल से अधिक से खराब है और उसमे लाल पानी निकल रहा है और ये चुआ और नदी का पानी पीते है| इसके लिए इन्होने ग्राम पंचायत में शिकायत किये थे तो सुधारने के लिए आये थे लेकिन सही पानी आ रहा है बोलकर वापस चले गए और अभी तक ठीक नहीं हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करें ताकि इनके गाँव में पानी की समस्या का समाधान हो सके: P.H.E.@9406469505. अधिक जानकारी के लिए गाँव में संपर्क@9516684079.
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
सूरज सा चमकूँ मैं चंदा सा चमकूँ मैं...कविता
ग्राम-नेरली (यातुपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से स्कूल की बच्ची अंजना एक कविता सुना रही है:
सूरज सा चमकूँ मैं चंदा सा चमकूँ मैं-
जगमग-जगमग उज्वल तारो सा-
मैं मेंगो सा मीठे फूलो सा मिट जाऊं-
सागर से लहराऊं सेवा के पथ पर मैं-
सामानों सा बिक जाऊं मेरी अभिलाषा है...
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में किसी को उज्ज्वला गैस योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है...
ग्राम-समलूर, तहसील-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से लोकेन्द्र श्याहां आरोप लगा रहे हैं कि इनके गांव में 1700 की जनसंख्या और 320 परिवार है लेकिन आज तक इस गांव में एक भी हितग्राही को उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. इन्होने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गई है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर गाव के हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करे : जनपद C.E.O.@9424284968, कलेक्टर@9179530000, ज़िला शिक्षा अधिकारी@9669577888. लोकेन्द्र श्याहां@9977065308.
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: LOKENDRA SHYAHAAN SONG VICTIMS REGISTER
सर्दी चली गई आ गई गर्मी, अब क्या काम रजाई का...दोहा
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (म.प्र.) से सोनू केवट के सांथ दुर्गा प्रसाद पनिका है जो एक दोहा सुना रहे है:
सर्दी चली गई आ गई गर्मी, अब क्या काम रजाई का-
गई बीमारी चंगा हो गया अब क्या काम दवाई का-
आँख फूट गई अंधा हो गया क्या करता सुरमा सलाई का-
गई जवानी आया बुढ़ापा नाम रटो रघुराई का...
Posted on: Nov 05, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
नानो ली व्यया वयानो व्यया पाठ पार नदे वे...गोंडी गीत -
ब्लाक-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम भास्कर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
नानो ली व्यया वयानो व्यया पाठ पार नदे वे-
पाठ परवल परोल दादा पढ़े माय नदे वे-
नानो नानो व्यया नानो नानो व्यया-
नानो ली व्यया वयानो व्यया पाठ पार नदे वे...


