काले-काले ददेनोने काले-काले दातिन...गोंडी गीत -

ग्राम-बड़ेकमेली, पोस्ट-भांसी, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पुदुरुम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
नोनी नोनी व्यया नानो नेदातनो-
काले-काले ददेनोने काले-काले दातिन-
अदायो नोने दयरों ने दायनो ने दया व्यया-
काले-काले ददेनोने काले-काले दातिन...

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के दो पारा में बिजली नहीं है, बहुत दिनों से आवेदन कर रहे, कोई अधिकारी नहीं सुन रहा...

ग्राम-चंदेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी ग्रामवासी समडू, दुखा, ऊँगा, हेमचंद मंडावी, करन कुमार मंडावी, परदेशी तेलाम से चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि हमारे गाँव के 2 पारा में बिजली कि समस्या है जिससे लोगो को दिक्कते होती है लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है इसके लिए लोगो ने ग्रामसभा, जनसमस्या निवारण शिविर, विधुत विभाग में आवेदन दिया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुआ इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो में अधिकारीयों से निवेदन कर गांव में बिजली की समस्या को हल करने में मदद करे : कलेक्टर@9179530000, विद्युत विभाग@7856252205. परदेशी तेलाम(आवेदक)@9406102253.

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

लक्ष्मण लिए बान रामा हिरनिया मारै...विवाह गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकिनी मिश्रा एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
लक्ष्मण लिए बान रामा हिरनिया मारै-
जाए हिरानियां बाग विच बोली-
फुलवन के उठी रामा हिरनियाँ मारै-
जाए हिरनियाँ ताल विच बोली-
पत्थर के उठी रामा हिरनियाँ मारै-
जाए हिरनियाँ कुआ विच बोली-
ढ़ीमरिन के उठी राम हिरनियाँ मारै...

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

सरकारी स्वास्थ्य कार्य में अपात्र की भर्ती का आरोप और प्रकरण की समुचित जांच का अनुरोध...

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुभाष कुमार यादव आरोप लगा रहे हैं कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर कटेकल्याण में स्टाफ नर्स अनीता मोरला की फर्जी तरीके से भर्ती हुई है ये 2 वहां साल से कार्यरत है. इस गलत भर्ती की जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त की गई, जिसकी शिकायत 08-09-2017 को कलेक्टर ऑफिस में की गई, सांथ ही अन्य सम्बंधित विभागों में भी आवेदन किया गया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे हैं दिए गये नम्बरों पर बात कर अनुरोध करें जिससे इस प्रकरण की समुचित जांच हो सके : कलेक्टर@7856252455. सुभाष कुमार यादव@7610592467

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: SONG SUBHASH KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

सच है विपत्ति जब आती है...कविता -

ग्राम-गंजेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सादर भास्कर और चयन मरकाम एक कविता सुना रहे है:
सच है विपत्ति जब आती है-
कायर को ही दहलाती है-
सूरमा नही विचलित होते-
क्षण एक नहीं धीरज खोते-
विघ्नों को गले लगाते हैं – काटो में राह बनाते हैं...

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »