रघुवीर, रघुवीर स्वरुप सुंदर...भजन-

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक भजन सुना रहे हैं:
रघुवीर, रघुवीर स्वरुप सुंदर-
सीताराम, सीताराम-
कबीरदास है गुरु स्वरुप सुंदर-
सीताराम, सीताराम-
रघुवीर, रघुवीर स्वरुप सुंदर-
सीताराम, सीताराम...(AR)

Posted on: Dec 15, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

धूरि भरे अति शोभित श्याम जू...कविता-

ग्राम-मवई, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेंद्र पाल एक कविता सुना रहे हैं:
धूरि भरे अति शोभित श्याम जू-
तैसी बनी सिर सुन्दर चोटी-
खेलत खात फिरैं अँगना-
पग पैंजनिया कटि पीरी कछौटी-
वा छवि को रसखान विलोकत-
वारत काम कलानिधि कोटी-
काग के भाग कहा कहिए हरि हाथ सों ले गयो माखन रोटी...(AR)

Posted on: Dec 15, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

श्लोक : न शोभते सभा मध्ये, हंस मध्ये बको यथा...

ग्राम-मवई, पोस्ट-अलीहा, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक श्लोक सुना रहे हैं:
माता शत्रू, पिता बैरी-
येन बालो न पाठ्यातः-
न शोभते सभा मध्ये-
हंस मध्ये बको यथा... (AR)

Posted on: Dec 15, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

कविता : समय की कीमत-

बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है “समय की कीमत” अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Dec 15, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

ईलाज के पैसे के लिये संजीवनी सहायता कोष से सहायता दिलाने में मदद करें...

अंबिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मिथुन कुमार मंडल बता रहे हैं, मनीष मंडल का 2 फरवरी 2020 को दुर्घटना हो गया था, जिसके कारण उनके सर में चोट लगी थी| ईलाज के लिये उन्हें जीवन जोती हॉस्पिटल अंबिकापुर में ईलाज कराया गया था| जिसमे काफी खर्चा आया था, जिसे उनके पिता ने उधार लेकर चुकाया है| उन्होंने आर्थिक मदद के लिये संजीवनी सहायता कोष में पंजीयन कराया था 2 मार्च 2020 को, पंजियन संख्या@8J40126589 है| लेकिन मदद नहीं मिली है| इस संबंध मे संजीवनी सहायता कोष का कहना है हॉस्पिटल वाले बिल नहीं दिये हैं और हॉस्पिटल वाले बोलते हैं बिल दे दिया गया है| इस प्रकार सही जानकारी नहीं मिल रही है| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर आर्थिक मदद दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@8770326406. संजीवनी सहायता कोष PRO@9826142272. (182447) (AR)

Posted on: Dec 15, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »