नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना...नशा विरोधी गीत -

ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से अंजू कौशल एक नशा मुक्ति गीत सुना रही हैं :
नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना – होगी बड़ी खराबी-
दारू ना पीना भईया पागल फिरोगे तुम बाजार में – भूखे रहेंगे बच्चे बीबी रहेगी इंतजार में – भरी जवानी चौपट होगी हजम ना होगा खाना – होगी बड़ी खराबी...

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: ANJU KAUSHAL SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : काली हल्दी के गुण...

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू काली हल्दी के गुणों के बारे में बता रहे हैं काली हल्दी सौभाग्य से जिसे मिलता है उसके के लिए लक्ष्मी की प्राप्ति जैसा होता है इसकी खुशबू कपूर की तरह होती है कभी-कभी जंगल में निवास करने वाले आदिवासी भाई इसे प्राप्त कर लेते हैं इसकी गठान कच्चे आम के आकार की होती है किसी के जीवन में अच्छा समय आने वाला होता है तब इसकी प्राप्ति होती है ये वृहस्पति का प्रतीक है काली हल्दी की बनी माला से गणपति पूजन करने का भी नियम है इस पूजन को हरिद्रा गनपति पूजन भी कहते हैं यह एक सिद्ध वनस्पति है ग्रंथो के अनुसार यदि ये मिल जाय तो इसे घर में किसी पवित्र जगह पर लगा देना चाहिए जिस घर में इसकी स्थापना होती है वहां किसी तरह की बाधा नहीं आती.अमित साहू@8964931287

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

दो साल से 27 किसानो ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-माठी कचार, पंचायत-डाहीबहरा, पोस्ट-झारको, थाना-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक सिंह धुर्वे बता रहे है कि विद्युत् पम्प के कनेक्शन के लिए 27 किसानो ने आवेदन दो साल हो चुका है और उन लोगो से जितनी भी राशि मांगे वे समय पर दिए. पता करने जाते है तो बोलते है अब नियम बदल गए है | बिजली नहीं लगेगी सौर उर्जा लगेगी तो उनका कहना है कि सौर उर्जा नहीं चाहिए क्योंकि सौर उर्जा चलाने के लिए लगभग 10 हजार खर्च आता है और वे गरीब लोग है इतना पैसे नहीं दे सकते | तो उनकी मांग है कि बिजली कनेक्शन ही चाहिए और उन्होंने जो आवेदन दिए वे स्वीकार करे और जल्द से जल्द लाभ पहुँचाने में मदद करें: विद्युत् विभाग@9753629567. अशोक सिंह धुर्वे@8225961536.

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: ASHOK SINGH DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का...सीजीनेट स्वागत गीत -

बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक गीत सुना रहे है:
स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का-
बुल्टू रेडियो सीजीनेट के सुनैया-
मनला जय जोहार गा-
राशन पानी आवास मजदूरी-
पेंशन के लम्बी जानकारी ले भैया-
गाँव-गाँव तक सन्देश भेजैया-
अधिकारी मन के स्वागत है अभिनन्दन-
स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का...

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

अमरई-अमरई वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना...गोंडी गीत -

ग्राम-पाठई, पोस्ट-कौड़िया, तहसील-पांदुर्ना, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश ) से सपना वट्टी एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत को जब साला अपने जीजा के यहाँ मेहमान जाता है तब गाया जाता है:
अमरई-अमरई वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना-
सीजीनेट स्वर तल वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना-
बुल्टू रेडियो तल वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना-
आदिवासी स्वर तल वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना...

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »