गेंदा हजारी के फूलवा हो मोहे निको न लागय...विवाह गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक विवाह गीत सुना रही हैं :
गेंदा हजारी के फूलवा हो मोहे निको न लागय-
मायके के निको लागे बाग़ बगीचा-
ससुरे के भरी फूल बगिया हो मोहे निको न लागय-
मायके के निको लागे टुटही झोपडिया-
ससुरे की महल अटरिया हो मोहे निको न लागय-
मायके के निको लागे भैया भतिजवा-
ससुरे के छोटे देवरवा हो मोहे निको न लागय...
Posted on: Oct 29, 2017. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
उंचही गंगा मैया अररवा तोहर हे...छठ गीत -
ग्राम-शेरपुर, ब्लाक-गुरवा, जिला-गया (बिहार) से राजेश कुमार गाँव के निवासी सिपांजी देवी से छठ पर्व के अवसर पर एक छठ गीत सुन रहे हैं :
उंचही गंगा मैया अररवा तोहर हे – छठी मैय जल पे सिरोवा है ते वैया एक है-
जिया तोर पिहाई नैहरवा दुःख है – किय ससुरारिया दुःख है-
सेवाई किया सोहर गे लन बिदेश कियर-
दुःख रोवेला है ...
Posted on: Oct 29, 2017. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो...प्रार्थना गीत -
ग्राम-बड़ेपनेरा (पटेलपारा) ब्लाक-गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी पोडयम एक प्रार्थना गीत सुना रही है:
तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो-
तुम्ही बंधू सखा तुम्ही हो-
तुम्ही साथी तुम्ही हो सहारे-
कोई न अपना शिवा तुम्हारें-
तुम्ही हो नईया तुम्ही खवईया-
तुम्ही बंधू सखा तुम्ही हो...
Posted on: Oct 29, 2017. Tags: RAJKUMARI PODYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...कविता
ग्राम-पाण्डेपारा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति ठाकुर, भूमिका ठाकुर एक कविता सुना रहे है:
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है-
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है-
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
रोजगार गारंटी के अतर्गत 50 लोगो ने काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान अबतक नहीं हुआ है...
ग्राम पंचायत-चंदेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी साथ में सोनी बाई और मंडान सिंह नाग है जो बता रहे है कि रोजगार गारंटी योजना के तहत इन्होने बलरामपारा डेम निर्माण का काम किये थे जिसमे 50 लोगो ने काम किया था किसी ने 150 दिन किसी ने 50 -60 दिन काम किया है जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है सिर्फ पुजारीपारा के लोगों को मिला है इसके लिए इन्होने आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या समाधान करने का अनुरोध करें : C.E.O.@9669577888, कलेक्टर@9179530000, सरपंच@9406455921.


