इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...प्रार्थना गीत -

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
इतनी शक्ति हमें देना दाता,मनका विश्वास कमजोर हो ना-
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे, भूलकर भी कोई भूल हो ना-
दूर अज्ञान के हो अँधेरे, तू हमें ज्ञान की रौशनी दे-
हर बुराई से बचके रहें हम, जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे-
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन में बदले की हो ना-
हम न सोचें हमें क्या मिला है, हम ये सोचें किया क्या है अर्पण...

Posted on: Oct 29, 2017. Tags: MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे गाँव में किसी परिवार को प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला : आरोप...

ग्राम-समलूर, तहसील-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुशीला ठाकुर बता रही है कि मेरे गाँव में जनसंख्या 1700 तथा 320 परिवार हैं और हमारे गाँव में किसी भी व्यक्ति को आवास योजना एवं उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है इस सम्बन्ध में अधिकारियों के समक्ष आवेदन भी प्रस्तुत किये गए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ मिल सके: CEO गीदम@9424284968, CEO दन्तेवाड़ा@09669577888, 09425591037, कलेक्टर@9179530000 सरपंच@7772987610, सचिव@7697128508. सुशीला ठाकुर@9575838444

Posted on: Oct 29, 2017. Tags: SONG SUSHILA THAKUR DANTEWADA VICTIMS REGISTER

केल्ला वे नानो लो कर्रे वेड्मा...गोंडी गीत

ग्राम-मुस्केल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से चैतो, तुले और लक्ष्मी एक गोंडी सुना रहे है:
केल्ला वे नानो लो कर्रे वेड्मा-
वेड्मा मया दोड बड़ा नानो-
नानो अल्ले वे केल्ला नानो कर्रे वेड्मा-
वेड्मा मया दोड बड़ा नानो...

Posted on: Oct 29, 2017. Tags: SONG SUKHSAGR SINGH PAWALE DANTEWADA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का स्कूल टूट चूका है दूसरा स्कूल भवन बनवाने को अनुरोध कर रहे है कोई नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-बड़े पोंदुम (बाँडापारा), जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से अजय सिंह ठाकुर, रामू, काडे चन्ना, दयाराम, लक्खू, कवित कुमार बता रहे हैं कि हमारे गाँव पोंदुम बाँडापारा में स्कूल की समस्या है गाँव में जो स्कूल है वो टूट चुका है गाँव की जनसँख्या लगभग 90 है इस समस्या के निराकरण के लिए लोगो ने ग्रामसभा में शिकायत किये थे तो कहते 1 साल 2 साल में बन जायेगा बोलकर टालते रहते है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करें ताकि इनके गाँव का स्कूल भवन बन सके: सरपंच@9407623079, सचिव@ 9479155752, संकुल प्रभारी@7587192588. ग्राम में संपर्क संजय कुमार ठाकुर@9753779352.

Posted on: Oct 29, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के दो हैण्डपम्प गर्मी से ख़राब है शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया के साथ में पास के मोहल्ले रखातपारा ( वार्ड नंबर 6) के साथी परमेश्वर है जो बता रहे है कि माझापारा और रखातपारा के दो हैण्डपम्प गर्मी के समय से ख़राब हो गए है और बरसात के समय में भी उनसे पानी नहीं निकल रहा है इसके लिए ये लोग कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन आज तक नहीं सुधारे गए है लोग बहुत परेशान हो गए हैं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या का समाधान करने के अनुरोध करें ताकि हैण्डपम्प सुधार सके: P.H.E@8435690000, C.E.O.@9669264590. कैलाश सिंह@ 9753553881 .

Posted on: Oct 29, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »