आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-मेटापाल, जिला-दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव के निवासी सुखमनराम पोड़ीयाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं इस गीत का अर्थ है कि मेले में जब हम लोग जाते है तो किसी दूसरी जाति के लड़की को पसंद नहीं करना है उसे शादी नहीं करना है:
आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो-
ओ यायो वे आवे निमिंगा के लायो-
या लिंगा के लायो या लिंगा के लायो...
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
औरते उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा...जागरूकता गीत -
ग्राम-बनियाबंध, पंचायत-जुलाहडीहा, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखण्ड) से ममता कुमारी, सुषमा भारती, खुशबु कुमारी है जो एक गीत सुना रहे है:
औरते उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा-
जुल्म करने वाला सीना जोर बनता जायेगा-
देख इन महिलाओ को जो आ गए है सामने-
इनके संग मिल जाओ तो सैलाब तक न पायेगा-
दिल में जो डर का किला है तोड़ दो अन्दर से तुम-
एक ही दक्के में अपने आप यह रह जायेगा-
औरते उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा...
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से रोड 5 किलोमीटर दूर है कहीं जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है , एम्बुलेंस नहीं आता...
ग्राम-पोंदुम,(बांडापारा), जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से महेन्द्र सिंह उईके साथ में गाँव के साथी शांति नाग, अगसमती, सुखमती, हुमारी, चमेली, कमलवती, शांति ठाकुर, जमुना ठाकुर, रीना है जो बता रहे है कि इनका गाँव मेंन रोड़ से 5 किलोमीटर है. सवारी वाहन नहीं चलती लोगो को बाजार या कही जाने के लिए 5 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है और इनके गाँव की जनसँख्या 304 है, आपातकालीन स्थिति में सड़क नहीं होने से चिकित्सा वाहन भी नहीं आते. बरसात के समय काफी दिक्कतें आती हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर गांव के रोड़ निर्माण में मदद करे: कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, सरपंच@9407623079.
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
कोई यहाँ भूखे मर जाए कोई मौज उड़ाए, बता क्या हो रहा है...जागरूकता गीत
चतरा (झारखंड) से गाँव के बच्चे संतोष कुमार और दिनेश कुमार एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
कोई यहाँ भूखे मर जाए कोई मौज उड़ाए बता क्या हो रहा है-
वो बोले साथिया जल्दी मिटा दे इस आमिर को-
कास कि कुदरत होस में आये ये अंधेरा मिटाय-
फूटा किसी को खाय दूध मलाई सोये खाट पर-
बच्चा किसी को रोये सोये पड़ी है ये खाट पर-
खेतो में हम फसल उगाएं उसे न खा पाए बता तो क्या हो गया है....
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में मेरे आसपास सभी को आवास के लिए सरकारी मदद मिली है लेकिन सिर्फ मुझे नहीं मिला...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-चंदेनार, विकासखंड, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट माढ़ीपारा के निवासी चमरूराम के सांथ बात कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि गाँव में सभी लोगो को इंदिरा आवास मिला है लेकिन इन्हें नहीं मिला इसके लिए इन्होने सरपंच के पास अपनी बात को रखा, सरपंच आज कल कर समय निकाल रहे है अभी तक इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे इन्हें इंदिरा आवास मिल सके: सरपंच@9406455921, सचिव@7587875400, कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669757888.



