Impact: School building was under construction from 15 years, Got built now...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ में आज शिवकुमार पोया है जो बता रहे है कि देवरी और पकनी के बीच में स्कूल के सामने एक अतिरिक्त कक्ष बन रहा था जो 15-20 साल हो चुका था और खंडहर होते जा रहा था और उसके लिए कई बार आवेदन भी किये थे लेकिन कोई काम नहीं हो रहा था और ये लोग परेशान हो गए थे तो इन्होने सीजीनेट स्वर में 7-8 महीने में सन्देश रिकॉर्ड करवाए तो सीजीनेट के साथियों की मदद से अभी वहां पर काम चालू हो गया है और अब स्कूल के बच्चों की समस्या हल हो जाएगी ऐसा लग रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और कलेक्टर सहित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं ऐसे ही गरीबों की कृपया मदद करते रहें। पोया@9753553881
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: EDUCATION KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक साल से हैण्डपम्प खुदा है पर खराब पानी निकल रहा है, नदी का गंदा पानी पी रहे...
छिंदपारा ग्राम-कावडगाँव, आश्रित ग्राम-दाबपाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से बोंगडा बिन्जाम ता रहे है कि उनके गाँव में 2016 में हैण्डपम्प खुदवाये है तब से पानी खराब आ रहा है और ये लोग नदी का पानी पी रहे है तो इनका कहना है कि हैण्डपम्प सफाई कर देते और ऊपर में सौर उर्जा प्लेट लगा देते तो अच्छा होता| इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने के अनुरोध करें: कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, मैकेनिक@9406469505, लोक अभियंता P.H.E.@9406003307. बोंगडा बिन्जाम@9407736981.
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
इरु निगो गोहक तिन्दाना मुठे मुड़े कियाना...गोंडी किसानी गीत-
ग्राम -जोडिया बाड़म विकासखंड-गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ ) से कुन्ती कश्यप एक गोंडी गीत सुना रही है जिसमें खेती के बारे में जानकारी दे रहे है:
इरु निगो गोहक तिन्दाना मुठे मुड़े कियाना-
ताड़ी याचाना चक भूम चक भूम-
मुने-मुने,मुने-मुने दाया कालरा-
गुरूजीड वातोड़ राले गुरूजीड राले-
दायोट रा स्कूल रा इरु-इरु बो फेह्क वालू-
यायो बाबुर बिन्दिर बोरा, यायो बाबुर बिन्दिर बोरा...
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: GANESH SINGH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : गाय के गोबर, गोमूत्र और पसिया से 15 दिन में जैविक खाद बना सकते हैं -
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-मेटापाल(पुजारीपारा) जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से महावीर सिंह पावले पुजारीपारा के निवासी जयराम पोड़ीयाम के सांथ बात कर रहे है पोड़ीयाम एक कृषक मित्र हैं और जैविक खेती पर काम करते हैं ये बता रहे हैं कि जैविक खाद बनाने के लिए गाय का गोबर, पेशाब और पसिया को एक हांड़ी में 15 दिन तक रखना होता है उसके बाद उसको फसल में छिड़काव कर सकते हैं एक हांड़ी खाद एक एकड़ भूमि के लिए उपर्युक्त होता है इसका छिडकाव उस वक्त करना चाहिए जब फसल छोटे होते हैं इससे फसल अच्छी होती है और वे सुझाव दे रहे हैं कि रासायनिक खाद की जगह किसानों को इस प्राकृतिक खाद का उपयोग करना चाहिए इससे फसल अच्छी होती है.
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आवे के परी तोहरा आवे के परी...देवी गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक गाना सुना रहे है:
आवे के परी तोहरा आवे के परी-
जब अगना में दिया तेल भरी-
भवानी माई आवे के परी-
तोहरा आवे के परी अंबे आवे के परी-
आवे के परी तोहरा आवे के परी...



