भारत ऐसा गुलशन है, जिसमे अनेको फूल खिले...गीत
ग्राम पंचायत-पोंदुम (बांडापारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से स्कूल के बच्चे अंजनी और भारती नायक एक गीत सुना रहे है:
निशा रे निशा रे निशा रे माँ-
सा रे माँ सा रे माँ सा रे माँ पा-
भारत ऐसा गुलशन है-
जिसमे अनेको फूल खिले-
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई-
सबकी खुशबु यहाँ मिले-
भारत ऐसा गुलशन है-
जिसमे अनेको फूल खिले...
Posted on: Nov 01, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में दोनों हैण्डपम्प 6 महीने से खराब हैं शिकायत करने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं है...
मोहल्ला गवरखौज, ग्राम-कटरा, जनपद-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनका मोहल्ला लगभग 3 किलोमीटर तक बसा हुआ है और इस मोहल्ले में 2 ही हैण्डपम्प लगे हुए है और दोनों हैण्डपम्प से ठीक से पानी नहीं निकल रहा है तो गाँव के लोगो का कहना है कि हैण्डपम्प सुधार देते तो लोगो को सुविधा होती इसकी शिकायत सरपंच के पास पिछले 6 महीने से कर रहे हैं तो वे कहते है आज बनेगा कल बनेगा लेकिन आज तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करे : सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. पतराज@8959903256.
Posted on: Nov 01, 2017. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे का हैण्डपम्प 6 साल से खराब है, दूर से पानी लाते हैं शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ठेठपारा, ग्राम-पण्डेवार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में गाँव की महिला साथी गंगी, चमेली, मंगरी बाई है जो बता रही है कि इनके वार्ड क्रमांक 3 में 20 घर है और वहां पर एक हैण्डपम्प है लेकिन उसमे 6 साल से खराब पानी निकल रहा है | इसकी शिकायत इन्होने सरपंच सचिव के पास भी किये थे तो कहते है हो जायेगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ है और ये लोग दूसरा पारा से पानी लाकर पीते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करें ताकि इनके पारा में हैण्डपम्प सुधर सके: सरपंच@9424278334, P.H.E. विभाग@9406003307.
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Dantewada Bultoo(Bluetooth) radio in Chhattisgarhi : 31st Oct 2017...
Today Babulal Neti and Sukhsagar Singh Pavle are presenting Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Dantewada district. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Oct 31, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
मन्दिर-मन्दिर में विराजे भोलेनाथ चलो जी दर्शन करी आयें...भजन गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं:
मन्दिर-मन्दिर में विराजे भोलेनाथ चलो जी दर्शन करी आयें-
एक मंदिर है अवधपुरी में जहाँ बसे श्रीराम-
सरयू मैया में करेंगे स्नान-
एक मंदिर है वृन्दावन में जहाँ बसे घनश्याम-
यमुना मैया में करादो स्नान-
एक मंदिर है कैलाशपुरी में जहाँ बसे भोलेनाथ-
गंगा मैया में करादो स्नान...


