घोडा नाचे हाथी नाचे, नाचे सोन चिड़िया...जंगली जानवरों पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
घोडा नाचे हाथी नाचे,नाचे सोन चिड़िया-
किलक-किलक बंदर नाचे भालू तातातैया-
सुन रे मोर काया,सुन रे मोर काया-
झूम-झूम कर खरह नाचे ऊंट में न गाया-
आ पहुंचे जब शेर नाचे मची हाय रे दया...
Posted on: Jan 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Teachers now come regularly to our village school, education better...
ग्राम-पोड़ी बहारमुंडा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से रविकांत शाह पंद्रे बता रहे है कि उनके गाँव के सरकारी हाईस्कूल में शिक्षक-शिक्षिका स्कूल में समय से नहीं आते थे और किसी भी समय घर चले जाते थे इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही थी. इस विषय पर कही कोई नहीं होने पर इसके सम्बन्ध में इन्होने 22 दिसम्बर 2016 को एक सन्देश रिकॉर्ड किया था रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दवाब बनाया, अब शिक्षक-शिक्षिका समय से स्कूल आते हैं और समय पर घर जाते है पढ़ाई ठीक से हो रही है इसलिए वे उनके समस्त ग्रामवासियों की और से सीजीनेट के सभी साथियों को कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है. रवि@8602008777
Posted on: Jan 18, 2017. Tags: EDUCATION RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
आदत बुरी सुधार लो हो गया भजन...भजन गीत
ग्राम-सुन्दरपुर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रामेश्वर ठाकुर बता रहे है कि उनके यहाँ पर 1 फ़रवरी 2017 से भव्य महायज्ञ लग रहा है उसमे सभी श्रदालु भक्तो को आमंत्रित होने का निमंत्रण दे रहे है उसके ऊपर आधारित एक भजन गीत सुना रहे हैं :
आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन-
मन के तरंग मार लो बस हो गया भजन-
दृष्टि में तेरे दोष है दुनिया निहारती-
रमता का आंगन आंग लो बस हो गया भजन-
आदत बुरी सुधार लो हो गया भजन...
Posted on: Jan 18, 2017. Tags: RAMESHWAR THAKUR SONG VICTIMS REGISTER
दूसरे के मकान में रहते हैं, बहुत गरीब हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करते करते थक गए हैं...
ग्राम-सरईमाल, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे है कि वो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है और उनके पास स्वयं का आवास नहीं हैं और ये किराये के मकान में रहते है, इसके लिए इन्होने ग्राम पंचायत में कई बार प्रस्ताव दिए फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और ये प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करते-करते थक गए है, दिनांक 01-12-2106 को भी आवेदन दिए थे फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुआ. जिला CEO@7089598600, कलेक्टर@8085452555, समनापुर CEO@9425898489, सरपंच@7772907696, सचिव@8223910322, रोजगार सहायक@8461080515, 8435212063. संतोष@9516071739.
Posted on: Jan 18, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
इंदल त्यौहार में आज हज़ारों आदिवासी अपने बकरों के साथ आएंगे, रात भर खाना, नाचना चलेगा...
ग्राम-साकडी, पोस्ट+तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगढ़ अभी भील आदिवासियों का जो इंदल का त्यौहार चल रहा है जिसमे देवी देवताओं का पूजा पाठ किया जाता है, उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं वे वहां एक भील आदिवासी साथी सुरताण भाई से बात कर रहे हैं जो उनकी भीली भाषा में बता रहे हैं कि आज साकडी में होने वाले इंदल उत्सव में हज़ारों लोग अपनी बकरियों के साथ आएँगे, रात भर नाच गाना और उत्सव चलेगा, बकरी काटकर भोजन भी बनेगा। वे भीली भाषा में एक इंदल गीत भी सुना रहे हैं. वे बता रहे हैं कि यह एक बहुत पुरानी परम्परा है जो सदियों से चली आ रही है और भील आदिवासी इस उत्सव को आज भी बहुत धूमधाम से मनाते हैं. भुवन@9174623789
