गोंडवाना का राज पुराना इतिहासकार बतलाते है...गोंडो के इतिहास पर कविता

ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश सिंह पोया गोंडो के इतिहास पर एक कविता सुना रहे हैं:
गोंडवाना का राज पुराना इतिहासकार बतलाते है-
महल किला ताल तलैया हमको याद कराते है-
बाग़ बगीचे देवी-देवता गोंडो के है शान-
जादू टोना मन्त्र तंत्र सब गोंडो के है ज्ञान...

Posted on: Jan 19, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आजादी के 70 साल बाद हमारे आदिवासी गाँव में बिजली नहीं है, कोई अधिकारी मदद नहीं करता...

रविकांत पंद्रे सीजीनेट जान पत्रकारिता यात्रा के साथ आज ग्राम- पचडीपानी, पंचायत-लखनपुर, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ गाँव के सरपंच रामखेलावन सिंह हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव पचडीपानी में देश आजाद हुआ है तब से बिजली नहीं लगा है| इनके गाँव 16 आदिवासियों के घर है जनसँख्या 75 हैं | इसके लिए इन्होने विधायक, कलेक्टोरेट और मुख्यमंत्री को भी आवेदन दिए थे, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| कृपया इन अधिकारियों को फोन करें कलेक्टर@94251686667, सचिव@9424333926, जिला पंचायत CEO@9753725845, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें सरपंच@9165709328. रवि@8602008777.

Posted on: Jan 19, 2017. Tags: RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

जय सेवा बड़ादेव बोल मन रे, जय सेवा बड़ादेव बोल...गोंडवाना गीत

ग्राम-जमुड़ी, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जय सेवा बड़ादेव बोल मन रे, जय सेवा बड़ादेव बोल-
मन के किवरिया तू खोल मन के किवरिया तू खोल कोया-
प्रकृति शक्ति बड़ादेव है, पंचतत्व के रूप मन रे-
माता के शक्ति से उपजे हमको लगुप कोया...

Posted on: Jan 19, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

माँ शत लूकी मैया ,माँ शत लूकी मैया...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-पखनी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायणएक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
माँ शत लूकी मैया ,माँ शत लूकी मैया
माटी के तिया नमा परता ज्योति-
चुनरी लहर बो दाई के हे हे हे हे-
करा शुरू देवी धाम में चुनरी उडाबो दाई के-
मेला लागे रे सरा शुरू में दर्शन ला तोरो पावे...

Posted on: Jan 18, 2017. Tags: DEVANARAYAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पारों तक पक्की सड़क नहीं है, एक पारे में जाने के लिए नदी भी पार करना पड़ता है...

ग्राम-डिडवापानी, पंचायत-जमुड़ी, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रविकांत शाह पंद्रे साथ में गाँव के साथी चन्द्रबली सिंह मसराम हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, गांव तक रोड तो आई है पर वो अंदर के पारो को नहीं जोड़ती है एक पारा नदी के दूसरी और है जिसमे पुल नहीं है इन सब के कारण आने जाने में ख़ास तौर पर बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होता है. वे बता रहे है कि गाँव से मेन रोड की दूरी 3-4 किलोमीटर है, इनके गाँव में 55 घर है जनसँख्या 300 है, इसके लिए इन्होने पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| कृपया जिला पंचायत CEO@9753725845, सरपंच@9753644547 को फोन कर दबाव बनाएं.रवि@8602008777.

Posted on: Jan 18, 2017. Tags: RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »