चांदी की नदिया सोने का पर्वत, नीलम का मेरा बिहार है...लोक गीत-

भागलपुर (बिहार) से किलकारी बाल केंद्र के वार्षिकोत्सव पर आसुतोष झा, अमन राज, सूरज कुमार, हर्ष कुमार और अमन कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं :
चांदी की नदिया सोने का पर्वत-
नीलम का मेरा बिहार है-
उत्तर पहाड़ है, दक्षिण पठार है-
समतल में गंगा और यमुना की धार है-
जगह-जगह जंगल है, गांव में मंगल है-
उपवन में मस्ती बहार है, नीलम का मेरा बिहार है...

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BHAGALPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

impact : शौचालय का निर्माण कराया था, लागत का पैसा मिल गया...

ग्राम पंचायत-नवगोई, बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान बता रहे हैं| उन्होंने अपने लागत से शौचालय का निर्माण कराया था| जिसका 6 हजार रूपया हो रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास लागत के पैसे के लिये आवेदन किया| अधिकारी आज कल बोलकर घुमा रहे थे| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में मई 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 2019 में उन्हें लागत का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | बृजभान@7745989780.

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BRIJBHAN CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हर चेहरे पर थिरक रही हो, सुंदर प्यारी किलकारी...गीत-

भागलपुर (बिहार) से किलकारी बाल केंद्र के वार्षिकोत्सव पर सुनील कुमार बच्चो के साथ एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
हम अबोध नन्हे बच्चो के दुनिया हो इतनी न्यारी-
हर चेहरे पर थिरक रही हो, सुंदर प्यारी किलकारी-
इस जग में मेरे सब अपने गैरो की धारणा न हो-
मन मेरा बन जाये मधुवन, बदले की भावना न हो-
जिधर भी देखो इस धरती पर, खुशियों की हो फुलवारी-
हर चेहरे पर थिरक रही हो, सुंदर प्यारी किलकारी...

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

impact : रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे, काम का पैसा मिल गया, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-इंदरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे हैं| चंद्रवती ने 2017 में रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका पैसा नहीं मिल रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट के रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 2019 में सीजीनेट साथियों के मदद से चंद्रवती को उनके काम का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |जिन्होंने उनकी मदद की | रमन साय@7440474685.

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMAN SAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं | गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| जिसके लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| अधीकरियो का कहना था| बारिश के बाद बोर लगा दिया जायेगा| लेकिन आभी तक उसमे काम शुरू नहीं हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7247616422, PHE@8120171919, कैलाश सिंह पोया@7970041518.

Posted on: Apr 08, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »