कभी प्यासे को पानी पिलाया नही...प्रेरणा गीत -

ग्राम-पढापुर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से मनीषा, बिट्टू एक प्रेरणा गीत सुना रहे है:
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही-
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा-
कभी गिरते हुये को उठाया नहीं-
बाद आसू बहाने ने से क्या फायदा-
मैं मन्दिर गई पूजा आरती की-
पूजा करते हुए मन में खयाल आ गया-
कभी माँ बाप कि सेवा किया ही नही-
लाख पूजा के करने से क्या फायदा-
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही...

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : चौलाई भाजी का औषधीय उपयोग -

भोरमदेव, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू हमारे आस पास पाए जाने वाले चौलाई भाजी के घरेलू औषधीय उपयोगों के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि चौलाई भाजी शीत ऋतु से बसंत ऋतु तक उपलब्ध होती है अब यह मिलना शुरू हो गया है अगले चार महीने हम इसका लाभ ले सकते हैं वे बताते हैं इसे सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और आधा कप इसका जूस मिश्री के सांथ लेने से रक्त विकार वाली बबासीर में लाभ मिलता है जिन महिलाओं को रक्त प्रदर और लाल धात की शिकायत होती है जिसमे बहुत सी महिलाओं में मासिकधर्म में रक्त निकलने की तकलीफ पायी जाती है वे इसका सब्जी प्रतिदिन ले इससे इन दोनों बीमारियों से आराम मिल सकता है | अधिक जानकारी के लिए अमित साहू@8964931287.

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनते नही, कृपया मदद कीजिये...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पांडावार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की एक बुजुर्ग विधवा महिला मंगू मंगली बाई है जो बता रही है कि उनके पति का निधन होने के लिए दो साल हो गया है लेकिन इनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है और इनका कोई सहारा भी नहीं है विधवा पेंशन के लिए इन्होने सरपंच सचिव के पास अनुरोध किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने की मदद करें, जिससे इनका जीवन बेहतर हो सके, अभी इनको कोई सहारा नहीं है: सरपंच@8827033607, सचिव@9755696916.

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

श्रीमन नारायण, नारायण नारायण...भजन गीत -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में एक भजन गीत सुना रहे है:
श्रीमन नारायण, नारायण नारायण-
भजमन नारायण, नारायण नारायण-
श्रीमन नारायण, नारायण नारायण...

Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...गोंडी गीत -

पटेलपारा, ग्राम पंचायत-मुस्केल जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ प्राथमिक शाला मुस्केल, पटेलपारा स्कूल में बच्चे सुशीला, तुलसी, अनीता है जो एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला-
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...

Posted on: Nov 01, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »