धनवानी-धनवानी धनवानी...भजन गीत

ग्राम -छुल्कारी ,पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट के साथ में दुर्गा प्रसाद पनिका है जो एक गीत सुना रहें है:
धनवानी-धनवानी धनवानी-
यशोदा के ललनावा भईया धनवानी-
मथुरा में जन्म लिहो गोकुल में आयो-
राधा के संग आके रचाईयो-
धनवानी -धनवानी धनवानी...

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

Impact: Vrindavan declared holy city, cleanliness will get special treatment...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बोल रहे है कि वे दीपावली मनाने मथुरा वृन्दावन 19-10-2017 को गए थे तो वहां फ़ैली हुई गंदगी देखकर बहुत दुखी हुए थे फिर उन्होंने इसको लेकर 20-10-2017 को सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था कि पूरे देश में स्वच्छ भारत की धूम है पर एक तीर्थस्थल जहां इतने लोग आते हैं इतना गंदा है. 29-10-2017 को यहाँ पेपर में छापा गया है कि मथुरा नन्दगाँव बरसाना वृन्दावन को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर मथुरा ने पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है और अब यहां की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा इसलिए बरसाना वासी सीजीनेट के सथियो एवं कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है| साधु सिंह लोधी@9617652699

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

प्रेम से बुलाते श्याम आते रहो...भजन गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू केवट के साथ मनभवर केवट है जो एक भजन गीत सुना रहे है:
प्रेम से बुलाते श्याम आते रहो-
आते रहो जगमगाते रहो-
केवट पुकारा और जगनी तारा-
प्रेम से बुलाते श्याम आते रहो...

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

दारू न पीना भईया दारू न पीना होगी बड़ी खराबी...शराब विरोधी गीत-

ग्राम-समलुर, विकासखंड-गीदम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से कोदिया तामो के साथ में देवबती है जो एक शराब विरोधी गीत सुना रही है:
दारू न पीना भईया दारू न पीना होगी बड़ी खराबी-
खेनी न खाना भैया खेनी न खाना होगी बड़ी खराबी-
आपके कामो में बाधा भी आयेगी होगी बड़ी खराबी-
आपके बीवी बच्चे भूखे रहेंगे होगी बड़ी खराबी...

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: KODIYA TAMO DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में एक माह से बिजली का वोल्टेज बहुत कम है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-श्यामगिरी, तहसील-कुआकोंडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है जहां चैतुराम नेताम, सोमप्रकाश कर्मा,राजूराम कोहराम, मोटूराम कोहराम बता रहे है कि इनके गाँव में एक महीने से बिजली बहुत ही लो वोल्टेज रहता है इससे लोगो को बहुत दिक्कत हो रहा है इसकी शिकायत इन्होने सरपंच एवं विद्युत् विभाग में भी शिकायत किये है तो मिस्त्री लोग आयेंगे-आयेंगे बोलते है लेकिन नहीं आ रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9685628590, रोजगार सहायक@9406706727, विद्युत् विभाग@7389065076. गाँव में संपर्क@9406160386.

Posted on: Nov 03, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »