कांग्रेस से आई जनता से आई...लोक कविता -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक लोक कविता सुना रहे है:
कांग्रेस से आई जनता से आई-
लोकदल से आई भंडारा के बदली हो जाई-
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई-
रूबल से आई डॉलर से आई-
देशवा के नाने धराई हो-
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई...
Posted on: Nov 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम 300 लोग 15 साल से हैण्डपम्प के लिए आवेदन कर रहे हैं, किमी दूर नदी से गंदा पानी पीते हैं...
ग्राम पंचायत-कटरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 20 मोहल्ला गवारखोह में 35 घर और 300 की जनसंख्या है वहां पर पानी की समस्या है 8 हैण्डपंप की आवश्यकता है मोहल्ले के लोग 800 मीटर दूर नदी से पानी लाते हैं इस समस्या के समाधान के लिए वे पंचायत में 15 साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन आज तक हैण्डपंप नहीं लगा है इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे गांव में हैण्डपंप लग सके : PHE@9425255062, कलेक्टर@07752223344, CEO@7693915855, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. मरकाम@8959903256.
Posted on: Nov 14, 2017. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
विनती सुनो हमारी भगवन...प्रार्थना गीत -
पटेलपारा, ग्राम-बड़ेपनेडा, विकासखंड-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी कडियाम एक प्रार्थना गीत सुना रही है:
विनती सुनो हमारी भगवन-
मन से काम करे भगवन-
मधुर-मधुर गीतों से गूंजे-
अपनी आंगनवाडी भगवन-
विनती सुनो हमारी भगवन...
Posted on: Nov 14, 2017. Tags: RAJKUMARI KADIYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हम 52 परिवारों के लिए पानी की समस्या है, एक किलोमीटर दूर से झरने से पानी लाकर पीते हैं...
पटेलपारा, ग्राम-मसेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से साईं, कुम्मा, कोदिया, भीमा, जोगा बता रहे है कि उनके गाँव पटेलपारा वार्ड क्रमांक 18 में पानी की बहुत समस्या है वे लोग एक किलोमीटर दूर से झरना से पानी लाकर पीते है| उसकी शिकायत उन्होंने ग्राम पंचायत एवं कलेक्टर के पास भी किये है तो कहते है आज आ जायेगा कल आ जायेगा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें: P.H.E.9406333558, हैण्डपम्प मैकनिक@9406465505, सचिव@7587256492, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7587302242.
Posted on: Nov 14, 2017. Tags: SAI KUMMA KODIYA BHIMA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
रथ चढ़े रोये जानकी माई...भजन गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे हैं :
रथ चढ़े रोये जानकी माई – मोर दोनों तपसया ला जी कौन बन ढूढ़ों माई – आगे-आगे राम चलत है पाछे लक्षमन भाई – जनकपुर के पान पियारी कोन हर ले जाई – रथ चढ़े रोये जानकी माई...


