हमारे मोहल्ले के हैण्डपम्प से लाल पानी निकल रहा है, नदी का गंदा पानी पी रहे हैं कृपया मदद करें...

पटेलपारा ग्राम-नेरली, ब्लॉक एवं जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पंडरु बता रहे है कि उनके गाँव के हैण्डपम्प में पानी लाल आ रहा है उसके कारण लोगो को पीने की पानी की समस्या हो रही है और वे लोग नदी का पानी पी रहे है तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प को ठीक करवाए ताकि उनको साफ पानी मिल सके | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे एक बार उन्होंने ठीक भी कराया था लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करे: हैण्डपम्प मैकनिक@9406469505. अधिक जानकारी के लिए संपर्क पंडरू @7587030336.

Posted on: Nov 17, 2017. Tags: PANDRU DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पास नही है बैल, बदरा पानी दे...किसानी लोकगीत -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पोया एक किसानी लोकगीत सुना रहे है :
पास नही है बैल, बदरा पानी दे – जालिम है ट्यूबेल द्वारा पानी दे – इज्जतदार, गरीब पुकारे ढ़ोंगी मारे दूध डवारे – चटक रही खपरेल बदरा पानी दे – खोड़ पछांदी लटके झटके एक बार नहला जा झटके – तु गरीब की गयेल बदरा पानी दे रे – ऐसी झड़ी लगा दे बयारे भेद भाव मिट जाए हमारे...

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: KAILAS SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मनुष्य जनम अनमोल रे माटी में न रौल रे...सत्संग गीत -

ग्राम-रोंजे, ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से जोतिका ठाकुर एक गीत सुना रही हैं :
मनुष्य जनम अनमोल रे माटी में न रौल रे – अभी तो मिला है फिर न मिलेगा – कभी नहीं कभी नहीं कभी नहीं रे – तू बुलबुला है पानी का मत कर मान जवानी का – नेक कमाई कर ले बंदे पता नहीं जिंदगानी का – मीठा सबसे बोल रे...

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: JOTIKA THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

हम उजाला जगमगाना चाहते हैं, अब अंधेरे को हटाना चाहते हैं...कविता-

ग्राम-बरपटिया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दो बच्चे सोनावती मरावी और मायावती मरावी एक कविता सुना रहे हैं:
हम उजाला जगमगाना चाहते हैं, अब अंधेरे को हटाना चाहते हैं-
हमारे दिल को दिलाना चाहतें है हम झुके सिर को उठाना चाहते हैं-
बुरे स्वर हम मिटाना चाहते हैं ताल लय पर गान गाना चाहते हैं-
हम सबको सम बनाना चाहते हैं, अब बराबर बिठाना चाहते है-
हम उन्हें धरती दिलाना चाहते है-
जो वहां सोना उगाना चाहते है...

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय सिंचेला जबों ना...करमा गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक करमा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय सिंचेला जबों ना-
साजा तरिक डेबरा सिंचेला जाबों ना-
डबरा के मछरी हा खा के, गिधवा के बनगए मांस-
टुरी-टुरा के मन हा परगे का करही सरकार-
ह तरी पहिरय झिलंग झोली ऊपर पहिरय कोट-
तैईहे चलै चांदी के रुपया अब तो चलै नोट...

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »