मनरेगा में काम किये थे लेकिन खाते में पैसा नहीं आया है...
ग्राम पंचायत-फूलदेव, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलास कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी रतिराम मनरेगा में 15 दिन काम किये थे लेकिन उनका पैसा नहीं मिला है| सरपंच सचिव का कहना है पैसा आ गया है लेकिन खाता चेक कराने पर जानकारी मिलती है पैसा नहीं आया है| रामनरेश, पोनलजीत, नत्थूलाल के अलावा कई नाम शामिल हैं जिनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7067861547. कलेक्टर@7662241635. सचिव@9340456243.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: MP PAYMENT PROBLEM RAKAILAS KOL TYOTHAR
मेरा प्रधान मंत्री आवास योजना के तरफ मिलना चाहिए वह नही मिला हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल (पाइकपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी ठाकुर बता रही हैं कि उनको प्रधान मंत्री आवास योजना के तरफ से घर नही मिला, 4 परिवार होते हैं, जबकि उनका गरीबी रेखा में नाम जुडा हैं, अभी उनका एक रूम का घर हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के घर बनवाने में मदद करें : सरपंच@6268603669, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762.संपर्क नम्बर@7697127311.(186289) GT
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR JAMNI THAKUR YOJNA
राशन कार्ड नहीं है, बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता है...
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से इड़मा कवासी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड बना है, खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं, परिवार में 2 सदस्य हैं| निवासी जोगा बता रहे हैं, उनके परिवार में 2 सदस्य हैं और उनका राशन कार्ड नहीं बना है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें:
सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6261970281.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA IDMA KAWASI PPROBLEM RATION CORD
जिओ नेटवर्क की बेहद समस्या; टॉवर लगाने में कृप्या मदद की अपील ....
ग्राम-पंचायत बड़े काकलूर कोलापारा,विकास-खण्ड बास्तानार जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से विजय कुमार पोयाम बता रहें हैं कि उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं,उनका गाँव अंदर जगह चारों ओर से पहाड़ियों से गिरा हैं जिसके कारण दूर का टॉवर नहीं पहुँच पाता हैं,वहाँ किसी भी प्रकार की बाहरी जानकारी नहीं पहुँचता हैं,नेटवर्क से संबंधित वहाँ कोई कार्य नहीं होता हैं|वहाँ के विद्यार्थी इस लॉकडाउन की स्थिति में ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पातें हैं,इसलिए वहाँ के अधिकतर विद्यार्थी स्कूल जाना छोड़ देतें हैं और दुष्कर्मों की ओर कदम बढ़तें हैं,इसलिए लोग अशिक्षित हैं|यह जानकर आश्चर्य होगा कि वहाँ 12 वीं पास विद्यार्थियों की संख्या मात्र 4 हैं,उस गाँव में करीब 90 से अधिक घर हैं|हम कई बार जिओ-टॉवर की माँग के लिए जनपद पंचायत में और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय भूपेश सरकार को आवेदन किये थे,परन्तु हमारा आवेदन बीच में ही रुक जातें हैं,इस पर कोंई ध्यान नहीं देतें हैं|इसलिए आपसे अनुरोध हैं कि आप हमारे इस जिओ-टॉवर की माँग कों पूरा करने में सहयोग करें|वहाँ के सरपंच महोदय@9409019041,सचिव महोदय@9406073934,बास्तानार सीईओ साहब@9406016762,बस्तर कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG JIO KUMAR NETWORK PROBLEM VIJAY
हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-रतेंगा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कश्यप बता रहे हैं बीजाकासापारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9430313721, कलेक्टर@8458956694.
