भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव...सरगुजिहा गीत

ग्राम पंचायत-धुमाडंडा, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक नशा के सबंधित गीत सुना रहे हैं:
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव-
गंजा खोजे घीव गंजा खोजे घीव-
दारू खोजे चप्पल जूता सोच सोच के पी गा-
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव-
गंजा खोजे घीव गंजा खोजे घीव-
भांग खोजे मीठा-मीठा गंजा खोजे घीव...

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SARGUJIHA SONG SURJAPUR

हमारे गांव में जमीन का सीमांकन नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मुरकोल, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सिंह पोरते बता रहे हैं उनके गांव में एक महीनें पहले जन समस्या निवारण का शिविर लगया गया था जिसमें पंचायत सचिव के माध्यम से एक आवेदन समसान भूमि का सीमांकन संबंधित दिया गया है| समसान भूमि सेटलमेंट रेकार्ड में गोंड जाति के नाम में दर्ज है| जिसका खसरा नंबर 831 व 832 है, इसका आवेदन सीमाकंन कर के गोंड समाज को शुकुद करने के लिए दिया गया था| परन्तु अभी तक सीमाकंन कर के शुकुद नहीं किया गया है| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर| SDM@9589309993, CEO@9406128383, सर7354414218, सचिव@9340189809, पटवारी@8815649212, संपर्क नंबर@9669208515.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BALRAMPUR CG LAND PROBLEM WADRFNAGR

गांव में 4-5 साल से रोजगार काम नहीं खुल रहा है, कृपया मदद करें-

अमृतलाल यादव, ग्राम पंचायत-जोलगी, वार्ड क्रमांक 01, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) बता रहे हैं उनके गांव में 4-5 साल से गांव में रोजगार काम नहीं खुल रहा है| लोग बहुत परेशान हैं, कोई भी शासन का लाभ नहीं मिल रहा है| उनका कहना है की गांव में कोई भी पंचायत के तरफ से काम चालू किया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9977741285.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BHARTPUR CG EMPLOYMENT KORIYA PROBLEM

IMPACT: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् ट्रांसफार्मर लग चुका है...

ग्राम-सिवनी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से गयानी श्रीवास जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि, मेरे गाँव में बिजली के लिए ट्रांसफारर्मर नहीं था इस कारण सीजी नेट में सन्देस रिकार्ड करवाया था| सन्देस रिकार्ड के 12 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर लग चुका है व बिजली भी मिलने लगी है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है| संपर्क नंबर@6256136201.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: ANUPAMPUR GAYANI SRIWAS IMPACT MP SIVNI TRANSFARMAR

गांव में स्कूल नहीं होने के कारण गांव के बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

लिटीपारा, पंचायत-छिंदावाड़ा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाजुराम नाग बता रहे हैं उनके गांव में स्कूल नहीं होने के कारण गांव के बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाता है| और गांव के लोग ज्यादा दूर नहीं भेज सकते है| इसके लिए कई बार शिकायत किये थे| लेकिन नहीं बन पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268869046/7803048559, सचिव@9407694996, सरपचं@77249954145, सीईओ@9406166884.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SCHOOL

« View Newer Reports

View Older Reports »