बहोत अभिमान मैं करथों छत्तीसगढ़ के माटी मा...छत्तीसगढ़ी कविता -
बोडला बाजार (छत्तीसगढ़) से मथुरा प्रसाद वर्मा छत्तीसगढ़ी में एक कविता सुना रहे हैं :
बहोत अभिमान मैं करथों छत्तीसगढ़ के माटी मा – मोर अंतस जुड़ा जाथे बटकी भर के बासी मा – ये माटी नो है ये महतारी एकर मान तुम करो – महू तरसे हों तोरे बर तहू ला तरसे ला परही – मैं केतका दुरिहा रेंगे हों तहूं ला सरके ला परही – मै तोरे नाम के चातक अभी ले प्यासा बैठे हों-
तड़प मोर प्यास मा होही ता तोला बरसे ला परही...
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: MATHURA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
टाटा यहां शेर मारने आते थे इसलिए केसकाल, बस्तर के इस पर्यटक स्थल का नाम टाटामारी पड़ा...
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कैलाश कुमार पवार केसकाल क्षेत्र के टाटामारी पर्यटक स्थल के बारे में बता रहे हैं. केसकाल 12 मोड़ की घाटी है जिसे फूलो की घाटी के नाम से जाना जाता है इस जगह से 3 किलोमीटर की दूरी पर वह पर्यटक केंद्र है जिसकी लम्बाई डेढ़ किलोमीटर, चौड़ाई 500 मीटर और गोलाई 3 किलोमीटर है वह पहाड़ी भाग के ऊपर एक समतल मैदान है इसके चारो ओर खाई है ये बता रहे हैं पहले टाटा वहां के राजाओं के सांथ मिलकर शिकार करने आया करते थे इस कारण यहाँ का नाम टाटामारी पड़ा वहां एक दिन में 500 के करीब लोग आते हैं और त्योहारों के अवसर पर 10 हजार तक की संख्या में लोग आते हैं स्कूली बच्चे भी भ्रमण के लिए आते हैं यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है | कैलाश कुमार पवार@8253050167.
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: KAILAS KUMAR PAWAR SONG VICTIMS REGISTER
राजिस्थानी रानुलम तेलंगाना बंजारुलम...तेलुगु गीत -
ग्राम-इन्डेगुडा, मंडल-अस्पपारामंडल, जिला-भद्रारिकोतुडूम (तेलंगाना) से मुकमल ईश्वरराव तेलुगु भाषा में एक गीत सुना रहे है:
रजिस्थानी रानुलम तेलंगाना बंजारुलम-
आडू तामो आटा की पाडू तामो पाटा-
उकुकू मुकेरू तिचेन्द्र मामोडू-
चौलाकू कमलालू तिचिंद ले-
आनंद में माकू आनंद में...
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: MUKMAL ISHVARRAV TELANGANA SONG VICTIMS REGISTER
3 किमी में फैले हमारे गाँव में दो हैण्डपम्प है और दोनों हैण्डपम्प से अच्छे से पानी नहीं निकल रहा है
वार्ड क्रमांक 20 ग्राम-कटरा, मोहल्ला-गवरखोज, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनका गवरखोज मोहल्ला लगभग 3 किलोमीटर दूरी तक फैला हुआ है और वहां पर मात्र 2 ही हैण्डपम्प है एक स्कूल के नाम से और एक मोहल्ले के नाम से इतने से गुजारा नहीं हो पा रहा है और दोनों हैण्डपम्प से 3 पाइप निकाल दिया गया है उसके कारण पानी नीचे चला गया है और पानी ठीक से नहीं निकल रहा है सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425255065, कलेक्टर@07752223344, C.E.O.@7693915855, सरपंच@7697507046. पतराज मरकाम@8959903256.
Posted on: Nov 18, 2017. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी – तुम बिन और न दूजो कोई – बीच भवर में आन फसी है नैया मेरी डगमग डगमग – पार लगाओ शरण बिहारी – लाज बचाव कृष्ण मुरारी...
