आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : जिमीकंद से बबासीर का इलाज -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू जिमीकंद के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं जिमी कंद दो प्रकार का होता है पहला देशी, दूसरा हाइब्रिड। ये पौधा भुरभुरी कन्हार मिट्टी में जैविक खाद से 10 किलो तक होता है. ये कंद पौधा है यह स्वाद में कसेला और खुजली वाला होता है इसलिए इसमें खट्टा डाल के बनाया जाता है जिन व्यक्तियों को बाधी बवासीर हो, मल करने दर्द होता हो वह जिमीकंद को घी में छौक कर उसे चूर्ण बना लें और सुबह शाम सब्जी के रूप या फाकी मार ले सांथ में अव्यारिष्ट का सिरप भी लेना होता है लगातार एक महीना सेवन करने से इस बीमारी में आराम मिल सकता है |
अधिक जानकारी के लिए इनसे से संपर्क करे अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
जागो जागो जी किसान खेत जाबो काटे धान...छत्तीसगढ़ी खेती गीत -
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रेदश) से गणेश सिंह आयाम खेती से संबंधित एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
जागो जागो जी किसान खेत जाबो काटे धान-
अंगना मा भईया बोलथे चिरैया – उठ के बिहनिया ले करबो काम बूता – दिन निकलत ले भईया तुमन झन सूता – बेरा निकलत ले भईया तुमन झन सूता – नोनी बाबु के अम्मा घलो जाही खेत मा – बासी रोटी धर के आही ओहा लेट मा...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER
जो भी दिमन पारा में जाऊं मितानिन बनावां...मितानिन जागरूकता गीत -
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से संकनी ठाकुर जो मितानिन प्रेरक है एक मितानिन जागरूकता गीत सुना रही है:
जो भी दिमन पारा में जाऊं मितानिन बनावां-
पारा में मितानिन बनाऊं पारा के स्वास्थ्य बनावां-
गोली दवाई सलाह देऊन पिलाके बचावा-
मरुकनी देवा में उनके बचावा-
गर्भवती दीदी के दकुन आंगनवाडी में कार्ड बनावा-
टीका सूजी आयरन गोली उनके खावावां-
रंग-रंग जो साख भाजी उनके खावावां-
जो भी दिमन पारा में जाऊं मितानिन बनावां...
Posted on: Nov 08, 2017. Tags: SANKNI THAKUR SONG VICTIMS REGISTER
कांग्रेस भाजपा राज आई, दुनिया ला बिना मारे मरवाई...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
कांग्रेस भाजपा राज आई-
दुनिया ला बिना मारे मरवाई-
डी एपी यूरिया ला खाद बनवाई-
फसल अनाज सब में डलवाई-
देश विदेश ले कम्पनी दलाल मंगाई-
यहाँ के मूलनिवासी मनकर-
जमीन जायजाद इज्जत लुटवाई-
अन्न में दवाई ला डलवाई-
दुनिया कर जीवन ला बिना मारे मरवाई...
Posted on: Nov 08, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना...नशा विरोधी गीत -
ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से अंजू कौशल एक नशा मुक्ति गीत सुना रही हैं :
नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना – होगी बड़ी खराबी-
दारू ना पीना भईया पागल फिरोगे तुम बाजार में – भूखे रहेंगे बच्चे बीबी रहेगी इंतजार में – भरी जवानी चौपट होगी हजम ना होगा खाना – होगी बड़ी खराबी...

